{"_id":"65ece1dd30a45916140d73a4","slug":"air-force-airlifted-737-passengers-jammu-news-c-10-jam1008-318865-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वायुसेना ने कश्मीर व लद्दाख में फंसे 737 यात्रियों को किया एयरलिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वायुसेना ने कश्मीर व लद्दाख में फंसे 737 यात्रियों को किया एयरलिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अधिकारी ने कहा- 514 लोगों को जम्मू से लेह व 223 को श्रीनगर से लेह भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारतीय वायुसेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच फंसे 735 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया। आईएल-76 की दो उड़ानों में 514 यात्रियों को जम्मू से लेह, जबकि दूसरी उड़ान में 223 लोगों को श्रीनगर से लेह पहुंचाया गया। इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच कुल 1,251 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है। इससे पहले सोमवार को जम्मू और श्रीनगर से कारगिल के बीच वायुसेना ने कारगिल कूरियर की अलग-अलग उड़ानों में 331 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया था। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने के बाद 22 जनवरी को वायुसेना ने कारगिल कूरियर सेवा शुरू की थी। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन जम्मू और श्रीनगर तो दो दिन श्रीनगर और करगिल के बीच होती है। यात्रियों ने उनकी आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के भारतीय वायुसेना का आभार व्यक्त किया है।