{"_id":"68bf3b4d2101a4b8e203da7c","slug":"aiims-awantipora-will-be-fully-operational-by-the-end-of-2026-omar-srinagar-news-c-10-lko1027-708359-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स अवंतीपोरा 2026 के अंत तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा : उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स अवंतीपोरा 2026 के अंत तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा : उमर
Tue, 09 Sep 2025 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि अवंतीपोरा में बनने वाला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अगले साल के अंत तक पूरी तरह कार्यात्मक हो जाएगा। अब्दुल्ला ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू के साथ एम्स स्थल का दौरा किया और कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन में शुरुआती देरी के बाद काम की गति तेज हो गई है और संस्थान के अगले साल नवंबर तक कार्यात्मक होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘निदेशक और सीपीडब्ल्यूडी (अधिकारी) जो कार्यों की निगरानी कर रहे हैं ने मुझे आश्वासन दिया है कि ओपीडी अगले साल मार्च-अप्रैल में शुरू हो जाएगी जिसके बाद कक्षाएं शुरू होंगी। आईपीडी नवंबर-दिसंबर तक कार्यात्मक होने की उम्मीद है।’
परियोजना को पूरा करने में देरी के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा कि अस्पताल के लिए स्थान राजनीतिक विचारों पर चुना गया था। उन्होंने कहा, ‘यह जांच नहीं की गई थी कि क्या साइट अस्पताल के लिए उपयुक्त है। फिर परियोजना के बारे में सेना की चिंताएं थीं। इसलिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट नए सिरे से तैयार की जानी थी और सेना की चिंताओं को दूर किया गया था। इसमें एक साल बर्बाद हो गया। हालांकि, अब परियोजना के काम ने गति पकड़ ली है और यह जल्द ही पूरा हो जाएगा।’