फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture study in ladakh

Jammu News: लद्दाख में भी होगी कृषि की पढ़ाई

विज्ञापन
agriculture study in ladakh
जम्मू। लद्दाख के युवा अब अपने ही प्रदेश में कृषि की पढ़ाई कर सकेंगे। लद्दाख विश्वविद्यालय में कृषि विभाग खुलेगा। स्काॅस्ट कश्मीर की संबद्धता में लद्दाख विवि का कृषि विभाग स्थापित किया जाएगा। ये फैसला शनिवार को लद्दाख के उप-राज्यपाल बीडी मिश्रा की आध्यक्षता में लद्दाख राजभवन में शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (स्कास्ट) की संपत्तियों को सौंपने पर चर्चा के लिए आयोजित एक बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में लद्दाख विवि में स्कॉस्ट कश्मीर की संबद्धता में कृषि विभाग स्थापित किए जाने के साथ विभिन्न स्काॅस्ट इकाइयों को स्थानांतरित किया जाने का भी निर्णय लिया गया। उप-राज्यपाल ने लद्दाख विवि के कुलपति प्रो. एसके मेहता को विवि में कृषि विभाग बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान लद्दाख के उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव पद्मा एंगमो ने स्कॉस्ट कश्मीर को संपत्तियों के साथ-साथ पदों को भी लद्दाख प्रशासन को सौंपने की बात कही। स्काॅस्ट कश्मीर के कुलपति प्रो. नजीर अहमद गनई ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को स्काॅस्ट विवि के बार में बताया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य में लद्दाख में दो अनुसंधान संस्थान, दो कृषि विज्ञान केंद्र और छह स्काॅस्ट इकाइयां स्थापित की गईं थीं। विश्वविद्यालय की छह इकाइयों में 45 गैर-तकनीकी पद खाली पड़े हैं जो लद्दाख के लोगों के लिए आरक्षित हैं। इस दौरान प्रवक्ता ने कहा कि स्काॅस्ट-कश्मीर की संपत्ति पूरी तरह कार्यात्मक होने पर लद्दाख विवि के कृषि विभाग द्वारा ले ली जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed