फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

बारिश और ओले गिरने से धान की फसल को 70 प्रतिशत नुकसान

विज्ञापन
agriculture
सांबा जिले के सीमावर्ती गावों में नष्ट हुई फस्ल के नुक्सान का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : SAMBA
सांबा। सीमावर्ती क्षेत्रों में वीरवार रात हुई बारिश और ओले गिरने से किसानों की धान की फसल नष्ट हो गई है। इससे किसानों मेहनत पर पानी फिर गया। किसान काफी मायूस हो गए।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव चलेआरी की सरपंच वीना देवी के अनुसार उनकी पंचायत के किसानों की 70 से 80 प्रतिशत तक धान की फसल नष्ट हो गई है। इस बारे में उन्होंने जिला प्रशासन को भी अवगत करा दिया है। किसान जीत, बलबीर, राजू आदि ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में वीरवार की रात हुई बारिश व ओले गिरने से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। किसान की सारी मेहनत पर पानी फिर गया है। कृषि अधिकारी विजय चौधरी ने कहा कि दोपहर को जिला मुख्य कृषि अधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्रों का दौरा कर नष्ट हुई फसल का जायजा लिया। प्रत्येक क्षेत्र में उनके अधिकारी व कर्मी किसानों के बीच पहुंचे व धान की नुकसान हुई फसल का आकलन कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। नष्ट हुई फसल की सूची बनाने के बारे में भी कहा गया है। किसी किसान ने कितनी, कौन सी धान लगाई इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed