फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

72 घंटे में किसानों को मिल जाएगा धान का मूल्य

विज्ञापन
agriculture
सांबा राजपुरा के मलानी में धान खरीद मंडी का शुभारंब करते हुए - फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के राजपुरा के अंतर्गत आने वाले गांव मलानी में शनिवार को धान मंडी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के मुख्य जिला अधिकारी संजय वर्मा, डीडीसी सदस्य आशा रानी, बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में पहली धान खरीद मंडी खोली गई है। धान के ए ग्रेड का दाम 2040 से 2060 रुपये रखा गया है। इसमें किसान से एक कनाल की तीन क्विंटल धान खरीदी जाएगी। 72 घटों के भीतर ही किसान के खाते में धन पहुंच जाएगा, जिसमें कोई बिचौलिया नहीं होगा। इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। कृषि विभाग के मुख्य जिला अधिकारी के अनुसार जिले के रामगढ़ व विजयपुर में मंडियां खोली गई थीं, लेकिन किसानों ने धान मंडियों में नहीं पहुंचाया, जिस कारण वह बंद कर दी गई। जबकि राजपुरा के मलानी की मंडी कामयाब रही। आज धान खरीद मंडी का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर कृषि अधिकारी जितेंद्र सिंह, विजय चौधरी, विकास शर्मा, शाम लाल, सौरव चौहान, सरपंच सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ज्यौड़ियां में धान खरीद केंद्र खुला
ज्यौड़ियां। भारतीय खाद्य निगम की तरफ से शनिवार को तहसील ज्यौड़ियां तथा आसपास के गांवों के किसानों को सुविधा उपलब्ध कराते हुए धान खरीद केंद्र खोला गया। इसका शुभारंभ किसान बोर्ड के उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चिब ने किया। इस मौके पर खाद्य निगम के अधिकारियों सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे। इस मौके पर एफसीआई के अधिकारियों ने बताया कि इस बार सरकार द्वारा धान खरीद पर किसानों को एक नई सुविधा उपलब्ध कराते हुए नया कानून जारी किया गया है, जिसमें धान बेचने पर किसानों के खाते में 72 घंटे के भीतर धान के पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस मौके पर उपस्थित किसानों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए बताया कि अब हमें धान बेचने पर पैसों के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed