{"_id":"619bedb6153e1a5030279605","slug":"agriculture-samba-news-jmu248391858","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी खाद के लिए किसानों में मची रही अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी खाद के लिए किसानों में मची रही अफरा तफरी
विज्ञापन
सांबा खाद लेने के लिए कतारो मे खडे किसान
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले में डीएपी खाद की आपूर्ति सोमवार से शुरू हो गई है। खाद कम आने से किसान काफी परेशान दिखे। जैसे ही खाद केंद्र पर ट्रक आने शुरू हुए किसानों में उसे लेने के लिए होड़ लग गई। पहले लंबी-लंबी कतार में किसानों को खडे़ किया गया। बाद में वह जोर जबरदस्ती के साथ ट्रक से खाद के बैग उठाने लगे। कई क्षेत्रों में पुलिस की मदद ली गई। किसानों के अनुसार जब भी उन्हें फसल लगाने का समय आता है, कभी बीज तो कभी खाद की कमी आ जाती है। ऐसे में किसान परेशान है। संवाद
किसानों को नहीं मिल रही खाद
विजयपुर। इस समय गेहूं की बिजाई हो रही है, लेकिन समय पर खाद न मिलने के कारण किसान परेशान हो गया है। किसानों ने बताया कि समय पर खाद नहीं मिल रही है। केंद्र पर जाते हैं तो वह कहा जाता है कि खाद कल ले जाना, लेकिन दूसरे दिन भी खाद नहीं मिलती है। हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
किसान हरकेश कुमार, दीपराज, हेमराज, रामपाल, दीपक कुमार आदि ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि किसान परेशान है। संवाद