फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

सांबा में खुला नया बीज प्रसंस्करण संयंत्र

विज्ञापन
agriculture
सांबा। कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव नवीन कुमार चौधरी ने मंगलवार को सिडको औद्योगिक क्षेत्र में चार टन प्रति घंटे क्षमता के एक नए बीज प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया। जम्मू-कश्मीर में निजी क्षेत्र में अपनी तरह की इस पहली इकाई की स्थापना जम्मू संभाग के किसानों द्वारा प्रमाणित बीजों की बढ़ती मांग को पूरा करने का एक प्रयास है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने आशा व्यक्त की कि इस बीज प्रसंस्करण इकाई के खुलने से किसान पारंपरिक फसल उत्पादन से बीज उत्पादन व्यवसाय की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। यह किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सरकार द्वारा की जा रही पहलों के लिए एक महत्वपूर्ण अतिरिक्त होगा। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में पंजीकृत बीज उत्पादकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि इस इकाई का वास्तविक लाभ कृषक समुदाय तक पहुंचाया जा सके। नवीन ने कहा सांबा में यह बीज प्रसंस्करण इकाई जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों के किसानों के लिए क्लस्टर आधार पर प्रमाणित बीज उत्पादन के क्षेत्र में एक नया रास्ता खोलेगी। इस पहल से 200 से अधिक बीज उत्पादक लाभान्वित होंगे। इस सीजन में अनुमानित 25000 क्विंटल प्रमाणित बीज उत्पादन की उम्मीद है। उक्त बीज प्रसंस्करण संयंत्र निजी क्षेत्र के माध्यम से क्षेत्र की गुणवत्ता बीज आवश्यकता का 20 प्रतिशत पूरा करेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर अवगत कराया गया कि न्यू सीड प्रोसेसिंग प्लांट को प्री ड्रायर, क्लीनर सिस्टम से लैस किया गया है। इस मौके पर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, निदेशक सीएडी एस. राजिंदर सिंह तारा, निदेशक कृषि केके शर्मा, बागवानी निदेशक राम सेवक, पशुपालन निदेशक विवेक शर्मा, संयुक्त निदेशक मशरूम और मधुमक्खी पालन विकास इकबाल सिंह और मुख्य कृषि अधिकारी संजय वर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed