फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

जिले में अधिक सरकारी गेहूं खरीद मंडियां खोलने की मांग

विज्ञापन
agriculture
सांबा। जिले में अधिक सरकारी गेहूं खरीद मंडियां खोलने की मांग उठी है। प्रत्येक जिले में 8 से दस मंडियां खोली गई हैं, जबकि सांबा में केवल एक ही मंडी के होने से किसानों को परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन

डीडीसी के उपाध्यक्ष बलवान सिंह, सदस्य सुभाष भगत, सर्बजीत सिंह आदि ने बताया कि सांबा में एक ही सरकारी गेहूं अनाज मंडी से जिले भर के किसान अपनी फसल बचने के लिए परेशानी में हैं। जम्मूू में 10 व कठुआ में आठ मंडियां खोली गई हैं, जबकि सांबा में एक ही मंडी है। उन्होंने बताया कि सांबा, बैनगलाड, रामगढ़, विजयुपर, घगवाल आदि क्षेत्रों में भी सरकारी गेहूं खरीद मंडियां खोली जाएं ताकि जिले के किसानों को राहत मिल सके। राजपुरा में जिले भर के किसान मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि ऐसे ही धान, मक्की के खरीद केंद्र भी खोले जाएं ताकि किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी मांग उठाई है कि मंडियों की समय सीमा को भी बढ़ाया जाए। ताकि किसान अपनी फसल मंडी मे बेच कर अच्छे दाम हासिल कर सकें। बताया जा रहा है कि 31 मई तक ही मंडी में गेहूं की खरीद होगी। ऐसे में कई किसान फसल बेचने में महरूम रह जाएंगे।
विज्ञापन

------
राजपुरा के सरकारी गेहूं खरीद केंद्र में आज तक 121 किसानों की 5200 क्विंटल गेहूं की फसल पहुंची है। इसमें 1.01 करोड रुपये किसानों के खाते में भेजे जा रहे हैं। किसान मंडी से काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तिलक राज शर्मा, जिला सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed