आरएस पुरा। शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (स्कास्ट) जम्मू ने इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफ्को) के सहयोग से किसान जागरूकता एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन गांव जिंदड़ मेहलू में किया गया। इफ्को फामरर्स फ्रेंड्स क्लब के प्रधान शाम गोरखा की देखरेख में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में निदेशक रिसर्च एंड रजिस्ट्रार डॉ. जेपी शर्मा विशेष अतिथि, जबकि बीडीओ मीरां साहिब, जम्मू अफसान हमल विशेष अतिथि रहीं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य जेपी शर्मा ने अन्य मेहमानों व जिंदड पंचायत से पंचों व सरपंच सीमा देवी की मौजूदगी में क्षेत्र के करीब तीन सौ किसानों में फलदार पौधे, करीब दो सो किसानों में नेनो यूरिया की 500 एमएल की बोतलें वितरित कीं। इसके अलावा क्षेत्र के तीन किसानों में चार्जेबल स्प्रे पंप भी बांटे गए। कार्यक्रम के दौरान इफ्को से स्टेट मार्किटिंग मैनेजर बहादुर लाल, फील्ड आफिसर, विवेक वर्मा आदि ने भी किसानों को इफ्को की तरफ से किसान हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और उन्हें जैविक खेती करने के बारे में जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि किसानों को रासायनिक पदार्थों के प्रयोग करने के बजाय नेनो यूरिया जैसे पदार्थों को अपनी फसलों में डालना चाहिए ताकि जैविक खेती से होने वाली उपज का उन्हें बाजार में उचित दाम मिल सकें। इस मौके पर पंच एडवोकेट केसर प्रवीण, डॉ. मोहिंद्र लाल, नायब सरपंच सुखदेव लाल सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।