{"_id":"60a017af8ebc3edca35a41a0","slug":"agriculture-rspura-news-jmu235354579","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप जिला कृषि अधिकारी ने परलाह पंचायत का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप जिला कृषि अधिकारी ने परलाह पंचायत का किया दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। क्षेत्र की पंचायत हल्का परलाह में उप जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने दौरा कर किसानों की समस्याओं को जाना। देव राज, ओमकार सिंह, मदन लाल, सरदूल सिंह, दर्शन कुंडल, आदि किसानों ने बताया कि अब धान की खेती करने का समय आ गया है और उन्हें ब्लॉक से बीजों की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इससे दुकानदारों से बीज लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
इस पर अधिकारी ने बताया कि दो से तीन दिनों में ब्लॉक में बीज आ जाएगा और वह वहां से खरीद कर धान पनीरी की रोपाई कर सकते है। पंचायत के नायब सरपंच राकेश सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में अनाज की मंडी खोली जाए, ताकि वह निरंतर अपनी फसल को सरकार के तय दामों के अनुसार ही बेच सकें। इससे न सिर्फ हमें बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि फसल के अच्छे दाम भी मिलेंगे।
कृषि अधिकारी ने बताया कि साल में दो बार अनाज की मंडी खोलने की टेंडरिंग होती है। इस बार फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) से कहकर पंचायत में मंडी खुलवाने का प्रावधान पेश करेंगे, ताकि किसानों की समस्या हल हो सके। उन्होंने बताया कि अगर किसी को फसल संबंधी कोई भी समस्या आती है तो वह मोबाइल के जरिए भी उन्हें बता सकते हैं। इससे तुरंत कार्रवाई की जाएगी।