फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

स्कास्ट में मछली पालन पर तीन दिवसिया शिविर

विज्ञापन
agriculture
आरएस पुरा। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आसीआर लुधियाना के सहयोग से अनुसूचित जाति के लिए पोस्ट-हार्वेस्ट हैंडलिंग एंड प्रोसेसिंग ऑफ़ फ्रेश वॉटर फिश पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन स्कास्ट के सभागार में किया गया। इसका उद्घाटन उपकुलपति प्रो. जेपी शर्मा ने किया। प्रशिक्षण के दौरान अनुसूचित जाति से जुडे़ 50 मछली पालकों को जागरूक किया जाएगा। प्रशिक्षण में कहा गया कि लोग मछली पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाएं। यह आय बढ़ाने में काफी बेहतर है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य आय बढ़ाने को लेकर जागरूक करना रहा, जिससे अनुसूचित जाति से जुडे़ लोगों का सामाजिक व आर्थिक सुधार हो। प्रशिक्षण के दौरान आसीआर लुधियाना के निदेशक डॉ. नचिकेत कोतवाली वाले के मार्गदर्शन में डॉ. एयू मुजदादी, वैज्ञानिक और नोडल अधिकारी, एससीएसपी, विकास कुमार वैज्ञानिक, डॉ. प्रेम कुमार, वैज्ञानिक (मत्स्य) ने लोगों को जागरूक किया। डॉ. एयू मुजदादी ने कहा कि भारत सरकार की ओर से अनुसूचित जाति के लिए इस योजन के तहत काफी काम किया जा रहा है। उपकुलपति प्रो. जेपी शर्मा ने कहा कि लोग सरकार द्वारा चलाई योजनाओं का लाभ उठाएं। लोग मछली पालन से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें। इस अवसर पर डॉ. एस.के.गुप्ता निदेशक विस्तार, डॉ. रवनीत कौर, डॉ. शीतल बडयाल, डॉ. विकास कुमार, वैज्ञानिक, आईसीएआर-सीआईपीएचईटी, आशीष कटोच, राजू गुप्ता, एस. सतबीर सिंह और पूनम अबरोल भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रशिक्षण के उद्घाटन समारोह के दौरान गेस्ट ऑफऑनर के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed