फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture news

Jammu News: दो बार सरकारी नाैकरी छोड़ी, कमल ने जैविक खेती में किया कमाल

विज्ञापन
agriculture news
चार साल में जैविक खेती को एक कनाल से पांच एकड़ तक पहुंचाया, कई किसानों को भी जोड़ा
विज्ञापन

राजीव सिंह लंगेह
अरनिया। गांव आल्हा के किसान कमल किशोर शर्मा ने जैविक खेती में कीर्तिमान स्थापित किया है। चार साल पहले चंडीगढ़ में अधिवक्ता से प्रेरित होकर जैविक खेती शुरू की। कमल ने गणित में मास्टर किया है। दो बार सरकारी नौकरी छोड़ चुके हैं। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर एक कंपनी में तैनात हैं। कृषि विभाग के साथ निरंतर संपर्क में रहने के बाद जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं।
चार साल पहले एक कनाल से जैविक खेती शुरू की थी। मौजूदा समय में पांच एकड़ पर खेती कर रहे हैं। क्षेत्र के किसानों को भी इसके साथ जोड़ा है। कमल किशोर अभी तक धान, गेहूं, सरसों और माश की दाल की जैविक तरीके से खेती कर चुके हैं। हल्दी और बागवानी को जैविक खेती पर लाना उनका सपना है। कमल किशोर खेती की एडवांस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। दिल्ली में कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के संपर्क में रहते हैं। बीज की खरीदारी दिल्ली से करते हैं। ट्राइकोडर्मा का इस्तेमाल कर घर में जैविक दवाई तैयार करते हैं। इसका छिड़काव फसलों पर किया जाता है। ट्राइकोडर्मा के छिड़काव से फंगस खत्म होता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुरुआत में रसायनिक खेती के मुकाबले जैविक खेती में पैदावार कम हुई। पैदावार में लगभग 50 फीसदी का अंतर रहा। बावजूद इसके जैविक खेती के प्रति हौसला कम नहीं हुआ। चार साल में जैविक खेती की पैदावार रसायनिक खेती के बराबर हो गई है। उन्होंने बताया कि धान की रसायनिक खेती पर प्रति एकड़ 20,000 हजार रुपये खर्च हो रहा है। जैविक खेती पर प्रति एकड़ 12,000 खर्च हो रहा है। पहली बार सरसों की खेती जैविक तरीके से की थी। शहर से लोगों ने आकर सरसों को हाथों-हाथ खरीद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जैविक खेती के प्रति कृषि विभाग किसानों को प्रोत्साहित कर रहा है। भविष्य के लिए यह खेती अनिवार्य है। किसान कमल किशोर शर्मा ने जैविक खेती में महारत हासिल की है। इस खेती के प्रति किसी भी जानकारी के लिए कृषि विभाग किसानों के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। जैविक खेती के लिए क्षेत्र के किसान कमल किशोर शर्मा से सलाह ले सकते हैं।
अरुण जाराल, उपमंडल कृषि अधिकारी, आरएस पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed