{"_id":"63e2487275a4083670099450","slug":"agriculture-in-jodiyan-akhnoor-news-c-10-1-41708-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान और युवा पीढ़ी परेशान : अश्वनी चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान और युवा पीढ़ी परेशान : अश्वनी चौधरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती मट्टू गांव में मंगलवार को आम आदमी पार्टी की तरफ से बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के कई लोगों ने भाग लिया। बैठक में आम आदमी पार्टी के युवा नेता अश्वनी सिंह चौधरी ने क्षेत्र के किसानों और युवाओं की समस्याओं को सुना।
क्षेत्र के किसानों ने आप युवा नेता अश्वनी चौधरी को समस्याएं बताते हुए बताया कि अब खेतीबाड़ी करना बहुत ही मुश्किल हो गया कि हमें न ही बीज समय पर मिल रहा है और न ही खाद। खाद और खेतीबाड़ी में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी, डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। कहीं से भी हमें मुनाफा होने की उम्मीद नहीं है। खाने पीने की चीजें, गैस सिलिंडर के दाम 11 सौ को भी पार कर गए हैं। बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है, सरकार केे पास युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कोई योजना नहीं है। समस्याओं को सुनने के उपरांत अश्वनी चौधरी ने कहा कि सरकारें काम क्यों नहीं करती हैं। चाभी आप के हाथ में है, जो सरकार काम नहीं करती हैं। चुनाव के समय उनको उनका चेहरा दिखा दो। अश्वनी चौधरी ने कहा कि पंजाब और दिल्ली में हमारी सरकार है। वहां पर हमारी पार्टी विकास को लेकर कायापलट हो रही है। सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा दी जा रही, चिकित्सा अच्छी मिल रही, आप लोग भी अब आम आदमी पार्टी पर विश्वास करें और विकास की लहर चलाएं।