{"_id":"9dee3f4eda2fc228a613aa4de848d413","slug":"agriculture-department-organise-a-training-camp-for-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 22 Jan 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नत बीजों के लिए अमूमन परेशान रहने वाले किसानों को अपने ही खेत में बीज तैयार करने के गुर सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हीरानगर सब डिवीजन के जांडी गांव में सीड विलेज प्रोग्राम के तहत आयोजित जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर में कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने उन्नत बीज तैयार करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से किसानों को अवगत करवाया।
कृषि विज्ञान केंद्र से एमएसएस एग्रोनॉमी डॉ. एपी सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता किसानों को बीज तैयार करने के क्रम और विधियों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से किसानों को उन्नत बीजों की आपूर्ति की जाती है लेकिन मांग के अनुरूप आपूर्ति कर पाना मुमकिन नहीं हो पाता है।
ऐसे में यदि किसान अपने खेतों में ही गेहूं सहित तिलहन फसलों के उन्नत बीज तैयार करें, तो वह तकनीकी रूप से भी आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
शिविर के आयोजक कृषि विभाग की एसडीओ दियालाचक सुरेष्टा अंदोत्रा ने किसानों को दी जाने वाले रियायतों और
तकनीकी मदद संबंधी विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक होकर विभाग की हर संभव सेवाएं लेनी चाहिए। इस अवसर पर सुरिंदर कपाही, आरएस जंवाल, डॉ कनिका पगोच, रविंदर रैणा, बृजमोहन, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन