{"_id":"63680f900fb10c55a412dc07","slug":"agriculture-akhnoor-news-jmu2717252173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाई सरहदी किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई सरहदी किसानों की चिंता
विज्ञापन
परगवाल में बारिश के बाद खेतों में खड़ा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। धान की कटाई के समय मौसम के बदलते मिजाज से सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है। रविवार देर रात हुई बारिश से किसान रात भर सो नहीं पाए। क्योंकि उनकी छह माह की खून पसीने की कमाई बाहर खेतों में पड़ी हुई है। हालांकि कुछ किसानों ने रात को ही खेतों में पहुंचकर फंडाई की हुई धान को तिरपाल से ढकने का प्रयास किया।
बारिश इतनी ज्यादा तो नहीं हुई, लेकिन इससे खेतों में पड़ी धान की फसल थोड़ी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। रविवार की सुबह किसानों ने खेतों में पहुंचकर धान का मुआयना किया और भगवान से थोड़े दिन बारिश न होने की प्रार्थना की। किसान राजू सिंह ने कहा कि मौजूदा समय क्षेत्र में 30 प्रतिशत के करीब फसल खड़ी है। ज्यादातर कटी हुई धान बाहर खेतों में पड़ी है। अगर मौसम इसी तरह मिजाज बदलता रहा या ज्यादा बारिश हुई, तो यह किसानों के लिए चिंता की बात होगी। परगवाल के किसान सुभाष सिंह ने कहा कि 6 माह की मेहनत के बाद जब किसान को अपनी मेहनत का फल मिलने को होता है, तब कुदरत कुछ ऐसा घटित करती है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ जाती हैं।
उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि मौसम थोड़े दिन साफ रहे, जिससे किसान अपनी फसल को समय पर बेच कर अच्छा मुनाफा कमा सकें। उधर धान खरीद केंद्र में भी बहुत सारे किसानों की धान खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई है। किसान अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। बदलते मौसम के मिजाज से किसान वर्ग चिंतित है।
विज्ञापन
कैप्शन 1
परगवाल में बारिश के बाद खेतों में खड़ा पानी
धान फंडाई के लिए बैरल ले जाता किसान
बारिश से तापमान में आई गिरावट
अखनूर। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे सर्दी बढ़ गई है। वहीं आंधी से कई क्षेत्रों में बिजली ठप हो गई है। बारिश कंडी क्षेत्र के किसानों की गेहूं की फसल के लिए कारगर साबित होगी।
शनिवार रात्रि को भारी बारिश और आंधी से मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से शाम तक सर्द हवाएं चलाती रहीं। हालांकि रविवार दोपहर को बारिश नहीं हुई, मगर घने बादल छाए रहे। रात्रि को बारिश और आंधी से अखनूर सहित कई पंचायतों में बिजली ठप हो गई। देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। किसान बोधराज ने बताया कि कंडी क्षेत्रों में बारिश गेहूं की फसल के लिए सही साबित होगी, गेहूं की फसल की बुआई के लिए पर्याप्त पानी मिल जाएगा। किसान सतपाल ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल लगने के लिए पर्याप्त पानी मिल गया है।
इंद्र देवता के प्रसन्न होने से राहत मिली
विजयपुर। क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कुछ दिनों से गर्मी का प्रकोप जारी था, जिस कारण मक्खी, मच्छरों में भी बढ़ोतरी हो गई थी। रविवार को हुई बारिश से किसानों के अलावा लोगों ने भी राहत की सांस ली। किसानों ने बताया कि इस समय कंडी क्षेत्र में बारिश की बहुत जरूरत थी। क्योंकि गेहूं की खेती करने के लिए बारिश की जरूरत थी। इंद्र देवता के प्रसन्न होने से हमको को काफी राहत मिली है। संवाद