फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

कृषि कानूनों को लेकर किसानों में भारी रोष

विज्ञापन
agriculture
ज्यौड़ियां। कश्मीर में नागरिकों की हत्या के बाद स्थिति का जायजा लेने प्रदेश के दौरे पर आईं जम्मू कश्मीर कांग्रेस मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल से कांग्रेस नेता भारत प्रिय ने मुलाकात की। भारत प्रिय ने किसान कांग्रेस की गतिविधियों, छंब में कांग्रेस की स्थिति और सीमावर्ती क्षेत्र के हालात के बारे में बताया।
विज्ञापन

भारत प्रिय ने बताया कि किसान कांग्रेस प्रदेश के किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए वे किसानों के साथ बैठकें कर समस्याओं को सुन रहे हैं। कृषि कानूनों को लेकर किसानों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि छंब में कांग्रेस को भारी समर्थन मिल रहा है। लोग जान चुके हैं कि भाजपा केवल जुमले बोलना जानती है, जबकि किसान और आम आदमी का भला केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। भारत प्रिय ने कहा कि जम्मू के लोग विशेषकर युवा बेरोजगारी के कारण परेशान हैं। रोजगार के अभाव में वे घर ठीक से नहीं चला पा रहे हैं। युवाओं में सरकार के प्रति गुस्सा है।
विज्ञापन

रजनी पाटिल ने उनके मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री रमण भल्ला, रमेश वर्मा, सतपाल शर्मा, चुन्नी लाल, शाम चौधरी, अश्विनी चौधरी अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed