फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agricultural losses will be cross-checked.

Jammu News: खेती के नुकसान की सर्वे रिपोर्ट होगी क्रॉस चेक

विज्ञापन
agricultural losses will be cross-checked.
-बाढ़ से प्रभावित फसलों की फिर पैमाइश शुरू, खेतों मे जा रहीं कृषि व राजस्व टीमें
विज्ञापन

-प्रदेश व केंद्र सरकार को एक सप्ताह में भेजनी होगी फाइनल रिपोर्ट, इसी से तय होगी मुआवजा राशि
-1.53 लाख हेक्टेयर में से 1.45 लाख हेक्टेयर में खेती हुई है बर्बाद
सतीश वालिया
जम्मू। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान के किए गए आकलन का अब क्रॉस चेक होगा। कृषि और राजस्व विभाग की टीमों ने फाइनल सर्वे शुरू कर दिया है। रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर प्रदेश और केंद्र सरकार को सौंपनी होगी। इसके बाद किसानों के लिए मुआवजा तय होगा।
कृषि विभाग ने इससे पहले आकलन रिपोर्ट राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को भेजी थी। अब टीमें खेतों में जाकर इसी रिपोर्ट से मिलान कर फाइनल रिपोर्ट तैयार करेंगी। इसके लिए टीमें खेतों में जाकर किसानों से मिल रही हैं। प्रभावित जमीनों की पैमाइश की जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवरात्र में जम्मू के दौरे पर आने की भी चर्चाएं हैं। इसलिए रिपोर्ट जल्द सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार प्रदेश में 1.53 लाख हेक्टेयर में खेती थी। इसमें से 1.45 लाख हेक्टेयर में बाढ़ और बादल फटने से फसलें बर्बाद हुई हैं। 36 हजार हेक्टेयर जमीन में मलबा जमा हो गया है। 9 हजार हेक्टेयर भूमि में पत्थर आ गए हैं और कई जगह भूमि बह गई है। अब करीब एक लाख हेक्टेयर भूमि पर ही गेहूं की खेती होने की संभावना है। ऐसे में किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सप्ताह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर का दौरा नुकसान का जायजा लिया था। उन्होंने कृषि विभाग को रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए थे। इससे पहले की सर्वे रिपोर्ट में छह लाख से ज्यादा किसानों को मुआवजा देने के लिए एसडीआरएफ से 135 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। अब फाइनल रिपोर्ट के हिसाब से मुआवजा स्वीकृत होगा।
--------------
जम्मू संभाग में सबसे ज्यादा नुकसान
जम्मू संभाग में जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़ सहित कई जिलों में खेती ज्यादा प्रभावित हुई है। पहाड़ी इलाकों में खेतों में भूस्खलन से पत्थर व मिट्टी जमा हो गई है। समतल इलाकों में रेत व मलबा आ गया है। इससे धान की फसल पूरी तर दब गई है। जम्मू, सांबा और कठुआ जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां सबसे ज्यादा नुकसान बासमती की फसल को हुआ है।

------------
कोट
पहले किए नुकसान के सर्वे की रिपोर्ट एसडीआरएफ को भेजी जा चुकी है। अब कृषि और राजस्व टीमें जाकर क्रास चेक कर फाइनल रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। इसे प्रदेश व केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसी रिपोर्ट के हिसाब से किसानों को मुआवजा मिलेगा।
- अनिल गुप्ता, निदेशक, कृषि विभाग
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed