{"_id":"5fd28fbe8ebc3e40a443a400","slug":"agreement-jammu-city-news-jmu224512693","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई का लुलु समूह जम्मू-कश्मीर में खाद्य प्रसंस्करण केंद्र की करेगा स्थापना, चार्टर्ड कार्गो में दुबई जाएंगे चेरी और नाशपाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएई का लुलु समूह जम्मू-कश्मीर में खाद्य प्रसंस्करण केंद्र की करेगा स्थापना, चार्टर्ड कार्गो में दुबई जाएंगे चेरी और नाशपाती
Fri, 11 Dec 2020 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
कश्मीरी सेब
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कृषि और बागवाणी उत्पादों के निर्यात को दुबई में बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए लुलु समूह से समझौते में वह खाड़ी क्षेत्र में प्रदेश के इन उत्पादों को आगे लाएगा। समूह की टीम जल्द ही जम्मू-कश्मीर का दौरा कर श्रीनगर में कार्यालय स्थापित करने के अलावा वेयर हाउस और पैकेजिंग सुविधाओं की स्थापना के लिए उचित स्थान की पहचान करेगी।
विज्ञापन
समूह ने गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर खाड़ी क्षेत्र में अपने समूह के सभी सुपर बाजारों में जम्मू-कश्मीर के विशेष पखवाड़े की मेजबानी की पेशकश भी की है। 24 जनवरी 2021 से शुरू होने वाले इस पखवाड़े में जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध उत्पादों में भोजन और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
यूएई भारत खाद्य सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2020 के दौरान जम्मू-कश्मीर के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच महत्वपूर्ण बैठक में नवीन चौधरी प्रधान सचिव कृषि व बागवानी जम्मू-कश्मीर और लुलु समूह के शीर्ष प्रबंधन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक यूसुफ अली के नेतृत्व में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
सम्मेलन में खाद्य और कृषि क्षेत्रों में निर्यात क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। प्रधान सचिव ने कहा कि जम्मू कश्मीर से फलों, सब्जियों, केसर, शहद, मसालों और अन्य उत्पादों जैसे ट्राउट मछली आदि के निर्यात की मजबूत क्षमताएं हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में ढांचे को विकसित करने के लिए लुलु समूह को पूरा सहयोग दिया जाएगा। सीएमडी लुलु समूह ने चार्टेड कार्गो के माध्यम से जम्मू कश्मीर से चेरी, बेर और नाशपाती जैसे उत्पादों के आयात के लिए सहमति जताई।
बताया गया कि जम्मू-कश्मीर में सेब के निर्यात को बढ़ाने के लिए अधिक संभावनाएं हैं। प्रत्यक्ष यात्री के साथ-साथ श्रीनगर और दुबई के बीच नियमित मालवाहक उड़ाने शुरू करने के लिए प्रासंगिक तिमाहियों पर संपर्क करने पर भी सहमति जताई गई।
इस दौरान दुबई में लुलू समूह के सबसे बड़े रिटेल स्टोर को भारतीय रंगों से सजाया गया था। भारत के साथ जम्मू-कश्मीर के उत्पादों को तवज्जो दी गई थी। विशेष रूप से कश्मीरी सेब और केसर की बिक्री की सफलता की सराहना की गई। सुपर मार्केट में कश्मीरी व्यंजन पेश किए गए। इस बीच खाड़ी देशों में लुलु समूह के सुपर बाजारों के लिए सेब और अन्य फलों की आपूर्ति के लिए लुलु समूह और फलों के मास्टर एग्रो फ्रेश जेएंडके के बीच एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किए गए।