{"_id":"64d0037156d5e37fac0b9184","slug":"agniveer-training-jammu-news-c-266-1-sr31001-279-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: देश की रक्षा के लिए अग्निवीरों का पहला बैच तैयार, 31 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: देश की रक्षा के लिए अग्निवीरों का पहला बैच तैयार, 31 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा
Mon, 07 Aug 2023 11:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:50 AM IST
सार
जेएके एलआई रेगट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर एचएस बर्न ने अग्निवीरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सैन्य प्रशिक्षण से अग्निवीरों में देशभक्ति की परम भावना विकसित हुई है।
विज्ञापन
अग्निवीरों का पहला बैच देशसेवा के लिए तैयार
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट के अग्निवीरों के पहले बैच ने 31 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। वे अब दुश्मन से लोहा लेने के लिए तैयार हैं। प्रशिक्षण पूरा होने पर रविवार को जैक एलआई रेजिमेंटल सेंटर के नोंग्रम ऑडिटोरियम में समारोह करवाया गया।
विज्ञापन
इसमें अग्निवीरों के माता-पिता भी शामिल हुए। जेएके एलआई रेगट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर एचएस बर्न ने अग्निवीरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सैन्य प्रशिक्षण से अग्निवीरों में देशभक्ति की परम भावना विकसित हुई है।
विज्ञापन
उन्हें जिम्मेदार, जवाबदेह और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के पहलुओं से शिक्षित किया गया है। अग्निवीर मातृभूमि की रक्षा के लिए तैयार हैं। प्रशिक्षण में चरित्र निर्माण, रेजिमेंटल परंपराओं, सैन्य इतिहास और लोकाचार, सौहार्द के गुर भी सिखाए गए।
विज्ञापन