फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Agneepath Scheme jammu Youth protest at kunjwani chowk samba kathua and other areas scuffle between police and protesters happened in Kunjwani

Agneepath Scheme: जम्मू-कश्मीर में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, जम्मू में पुलिस से धक्कामुक्की, लाठीचार्ज से भड़के युवाओं का पुलिस पर पथराव

Fri, 17 Jun 2022 01:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 17 Jun 2022 01:33 PM IST
सार

शहर के कुंजवानी चौक पर युवा एकत्रित हुए और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन
Agneepath Scheme jammu Youth protest at kunjwani chowk samba kathua and other areas scuffle between police and protesters happened in Kunjwani
Jammu Youth Protest - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

सेना में अग्निपथ योजना का विरोध प्रदेश में कई जगह दूसरे दिन भी जारी रहा। जम्मू के कुंजवानी में युवाओं ने प्रदर्शन किया। सड़क जाम करने की कोशिश के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने हलका बल प्रयोग किया तो गुस्साए युवाओं ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान एक राहगीर के सिर पर चोट लग गई, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन

आंशिक रूप से हाईवे पर आवागमन भी अवरुद्ध

खदेड़ने के दौरान कई युवा पार्क की ग्रिल से चिपके रहे। पुलिस ने कई युवाओं को हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। वहीं, कठुआ में कालीबाड़ी चौक से लेकर जीएमसी तक युवाओं ने हाईवे पर रोष रैली निकाली। इस दौरान आंशिक रूप से हाईवे पर आवागमन भी अवरुद्ध रहा। 

विज्ञापन

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही केंद्र 

 जम्मू के कुंजवानी में प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने भाजपा मुर्दाबाद और मोदी सरकार हाय-हाय के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार इस योजना को शुरू कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इससे पहले सेना में एक सैनिक 17 वर्ष तक नौकरी कर सकता था, लेकिन अब सरकार ने नौकरी के लिए आयु सीमा 17 से 21 वर्ष रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना से देश का सुरक्षा तंत्र कमजोर होगा

सरकार की इस योजना ने युवाओं का मनोबल तोड़ा है। प्रदर्शनकारी युवा अंकुश, कार्तिक शर्मा और सुनील ने कहा कि सरकार ने सेना में भी ठेकेदारी प्रथा शुरू कर दी है। ऐसी योजना से देश का सुरक्षा तंत्र कमजोर होगा। नरेश और महेंदर ने कहा कि इस योजना को वापस लिया जाए।

योजना को वापस लेने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी

वीरेंद्र और सुरेश ने कहा कि वह सेना में भर्ती के लिए शारीरिक टेस्ट पास कर चुके हैं, लेकिन अभी तक लिखित परीक्षा नहीं ली गई। उन्होंने योजना को वापस लेने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी।  

युवाओं से खिलवाड़ कर रही केंद्र सरकार : शिव सेना

शिवसेना ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध किया है। प्रदेश अध्यक्ष मुनीश साहनी ने प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला विपक्ष को विश्वास में लेकर नहीं लिया गया है। इससे पहले भी कई मामलों में विपक्ष का समर्थन नहीं लिया गया। देश में स्थिति बिगड़ती जा रही है।

Agneepath Scheme jammu Youth protest at kunjwani chowk samba kathua and other areas scuffle between police and protesters happened in Kunjwani
Arnia Youth Protest - फोटो : अमर उजाला
क्या है अग्निपथ योजना
अग्निपथ योजना के तहत केंद्र सरकार ने वर्षों पुरानी भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए हैं। इस योजना के तहत थलसेना, जलसेना और वायुसेना में चार साल के लिए सैनिकों की भर्ती की जाएगी। उसके बाद 75 फीसदी जवानों को घर भेज दिया जाएगा और बाकी जवान सेना के स्थाई पद पर नियुक्त होगे। जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक इस योजना के खिलाफ खूब विरोध जताया जा रहा है। 

कहां-कहां हो रहा विरोध
बिहार से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसको लेकर खूब बवाल चल रहा है। बिहार में तो इस योजना का इस कदर विरोध हो रहा है कि लोगों ने ट्रेनें तक फूंक दी हैं। 

विरोध के बीच सरकार ने अग्निवीरों के चयन के लिए आयु सीमा बढ़ाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अग्निवीरों के चयन के लिए आयु सीमा बढ़ाए जाने को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सरकार ने अग्निवीरों को भर्ती की आयु सीमा को इस बार 21 वर्ष से बढ़ा कर 23 वर्ष कर दिया है। यह वन टाइम रिलैक्सेशन दिया गया है। इससे बहुत सारे युवाओं को अग्निवीर बनने की पात्रता प्राप्त हो जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed