फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitiation against light problem

बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
agitiation against light problem
आरएस पुरा। कस्बे की कई वार्डों में लगातार बिजली कटौती जारी है, जिस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। शुक्रवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने आरएस पुरा तहसील में पहुंच बिजली कटौती को लेकर राज्य सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों में शामिल राकेश शर्मा, पूनम, अर्चना देवी, वंदना व रोहित ने बताया कि बीती रात कई घंटो तक बिजली ठप रही, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़। विभाग व राज्य सरकार की ओर से जर्जर बिजली ढांचे को बेहतर बनाने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है। 24 में से आठ घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण उमस भरी गर्मी में जीना मुहाल हो गया है। इसके बाद लोगों ने तहसीलदार आरएस पुरा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed