विजयपुर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने सोमवार को विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व रवि हंस ने किया। उन्होंने बताया कि कई वर्ष से मांगों को लेकर वह प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस कारण हम लोगों को जम्मू प्रांत में जगह-जगह धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रदर्शन 90 दिन से हर सब डिवीजन में चल रहा है। उसके बावजूद भी सरकार मात्र आश्वासन देती है, लेकिन हम लोगों को इंसाफ नहीं दे रही है। इस कारण हम लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उसी के चलते सोमवार को भी विभाग कार्यालय में पहले बैठक की और उसके बाद प्रदर्शन किया। उन्होंने एलजी मनोज सिन्हा से मांग की कि हमारी मांगों को तत्काल पूरा किया जाए। रवि हंस ने बताया कि 22 सितंबर को जम्मू में भी हाथों में थाली कड़छी लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में राकेश कुमार, नीरज चौधरी आदि शामिल रहे। संवाद