फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

टीकाकरण केंद्र बदला, लोगों में रोष

विज्ञापन
agitaion
मीरां साहिव वलाँक के मरालिया प्राईमरी हैल्थ सेंटर पर वैक्सीन नही लगने पर नारेवाजी करते हुए लोग - फोटो : RSPURA
विजयपुर। घौ ब्राह्मणा के सरपंच रामपाल शर्मा की देखरेख में सोमवार को प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि जनता की मांग को देखते हुए कुछ दिन पहले एनटीपीएससी घो ब्राह्मण में कोविड टीकाकरण शुरू किया गया। केंद्र को प्रतिदिन 50 खुराक आवंटित की गई, जबकि टीकाकरण केंद्र पहुंचने वालों की संख्या सैकड़ों में थी।
विज्ञापन

अस्पताल के अधिकारी छूटे लोगों का ऑफलाइन पंजीकरण कर रहे थे, और उन्हें अगले दिन टीकाकरण के लिए आने की सलाह दे रहे थे। इस प्रणाली को अस्पताल के अधिकारियों द्वारा दो दिन के लिए अपनाया गया, लेकिन रविवार को अचानक कुछ संपन्न व्यक्ति को राजनीतिक लाभ प्रदान करने के लिए अस्पताल के अधिकारियों ने टीकाकरण केंद्र को सरकारी भवन से निजी भवन में स्थानांतरित कर दिया, जो एनटीपीएससी से लगभग दो सौ मीटर दूर है। आसपास के क्षेत्रों के लोग अभी भी एनटीपीएससी से संपर्क कर रहे हैं। जो टीकाकरण केंद्र है, और वे परेशान महसूस कर रहे हैं। क्योंकि टीकाकरण केंद्र को स्थानांतरित करने के संबंध में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। घो ब्राह्मणा के सरपंच और क्षेत्र के लोगों ने सीएमओ से टीकाकरण केंद्र को स्थानांतरित करने का आग्रह किया ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके।
विज्ञापन

वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब के अधीन मरालिया के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में सोमवार को पहुंचे ग्रामीणों को वैक्सीन नहीं लग पाई। इस पर रोष स्वरूप ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे से वैक्सीन लगवाने पहुंचे लक्की कुमार, रमेश लाल, बनारसी लाल ने बताया कि दस बजे के करीब मरालिया के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लोगों से कहा गया कि वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसका उनका टीकाकरण नहीं किया जा सकेगा। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को एक दिन पहले जानकारी देनी चाहिए या सेंटर के बाहर नोटिस लगाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार की ओर से लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए कहा जाता है, दूसरी और स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं। वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने पहुंचे बुुजुर्ग मनोहर लाल ने कहा कि मोबाइल पर मैसेज आने के दस दिन बाद भी वैक्सीन नहीं लगाई जा रही। प्राइमरी हेल्थ सेंटर में नियुक्त स्वास्थ्य कर्मी मनमानी कर जान-पहचान होने पर ही लोगों को वैक्सीन लगा रहे, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

18 वर्ष से अधिक आयु के युवा पलक डोगरा, अमित कुमार ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के लिए कई दिन से चक्कर लगाने पर भी वैक्सीन नहीं लगाई जा रही। सरकार को चाहिए कि वैक्सीन लगाए जाने के लिए अन्य केंद्र स्थापित कर लोगों की दिक्कतों का समाधान किया जाए, ताकि कोरोना महमारी की तीसरी लहर के पहले लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed