{"_id":"5ff3584e8ebc3e40fd314e75","slug":"agitaion-samba-news-jmu226202344","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बा की मंडी थलोरा में तीन दिन से बिजली की आपूर्ति ठप रहने से स्थानीय लोगों ने सोमवार को विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंडी थलोरा के पार्षद राज सिंह, महेश्वर राज, रजनी सबंयाल, इंदु संबयाल ने बताया कि कस्बे में बिजली की हालत काफी बदहाल है। इससे बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। मंडी थलोरा की बिजली तीन दिन से बंद है। पांच सौ से अधिक परिवार इस मंडी में हैं, जबकि विभाग की ओर से एक लाइनमैन तक नहीं है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी बिजली की आपूर्ति को सुचारु नहीं बनाया जा सका है। उन्होंने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही बिजली आपूर्ति को सुचारु नहीं किया गया तो लोग हाईवे पर उतर आएंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। संवाद
-----------------------
रात को बिजली बंद रहने से जताई नाराजगी
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में शनिवार और रविवार की रात बिजली बंद रहने से लोगों ने विभाग के खिलाफ नाराज़गी जताई है। लोगों का कहना है कि बादल छाते ही क्षेत्र में बिजली गुल हो जाती है। सुबह होते ही बहाल हो जाती है। इससे उनको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि रात को जब वह काम खत्म करके घर पहुंचते हैं तो बिजली बंद हो जाती है। यह दो दिन से हो रहा है। लोगों ने कहा कि रात का समय बड़ा महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि सब लोग काम खत्म करके घर पहुंचते हैं। साथ ही सरहदी क्षेत्र होने के कारण विभाग को यहां अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए और रात को बिजली बहाल रखनी चाहिए। संवाद