फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
सांबा। जिले के सुपवाल क्षेत्र में निजी मोबाइल कंपनी का टावर लगने के विरोध में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सरपंच प्रवीण चौधरी ने किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मोबाइल टावर को रिहायशी इलाके में लगाया जा रहा है, जिसका विरोध लोगों ने तब भी किया था जब पहले टावर लगना शुरू हुआ था। लोगों का विरोध देखते हुए प्रशासन ने टावर का काम बंद भी कराया था, लेकिन अब फिर मोबाइल कंपनी के लोग टावर लगाने का काम छुट्टी वाले दिन करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय लोग मोबाइल टावर नहीं लगाना चाहते हैं तो फिर क्यों टावर को लगाया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और मांग की क़ि उक्त क्षेत्र में टावर नहीं लगाया जाए नहीं तो लोग सड़कों पर उतरने को विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed