फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

शॉपिंग कांप्लेक्स न बनाने पर लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
नपा अरनिया में विरोध प्रदर्शन करते स्थानिये लोग।
अरनिया। नगर पालिका में बनाए जा रहे शापिंग कांप्लेक्स का निर्माण रोकने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार को नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने कांप्लेक्स के बजाय सरकारी कार्यालयों की इमारत बनाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छोटू कुमार, दीपू शर्मा, बडयाल व गौरव शर्मा आदि ने कहा कि कस्बे में तहसील सहित अन्य कार्यालय भी किराए की इमारत में चल रहे हैं। इनका प्रतिमाह सरकार हजारों में किराए का भुगतान किया जाता है। यहां शॉपिंग कांप्लेक्स के बजाय इमारत बना दी जाए तो हर माह सरकार का राजस्व बचेगा। साथ में एक ही स्थान पर सभी सरकारी कार्यालय होने से लोगों को राहत मिलेगी। लोगों ने नपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुकान तैयार होने के बाद कस्बे के मात्र दो तीन लोगों को ही दुकानें दी जाएंगी। जो सोची समझी साजिश का हिस्सा है। लोगों ने कहा कि हम यहां पर किसी भी कीमत पर शापिंग कांप्लेक्स नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन

------------
करीब डेढ़ वर्ष पहले इस शापिंग कांप्लेक्स के प्लान को लोकल बाडी के समक्ष रखा था। मगर कोविड-19 के चलते काम शुरू नहीं हो पाया। इसीलिए इस माह की 20 तारीख को 5.30 करोड़ की लागत से बनने वाले इस शापिंग कांप्लेक्स का निर्माण शुरू करा दिया गया था। शापिंग कांप्लेक्स में बीस दुकानों का निर्माण किया जाएगा इससे न केवल स्थानीय लोगों को दुकानें मिलेंगी बल्कि नगर पालिका की आय भी बढे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश सैनी, अध्यक्ष, नगर पालिका, अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed