{"_id":"619a8e4049e56d492a6bf885","slug":"agitaion-rspura-news-jmu248323645","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौर कैप की फलोरिकलचर पार्क में जाने के लिए शुल्क लगाने पर लोगो ने विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौर कैप की फलोरिकलचर पार्क में जाने के लिए शुल्क लगाने पर लोगो ने विरोध किया
भौर कैंप पार्क में शुल्क लगाने का विरोध करते स्थानीय निवासी।
Link Copied
मीरां साहिब। आरएस पुरा-जम्मू मार्ग के साथ सटे बिलोल नाले के साथ भौर कैंप के फ्लोरिकल्चर पार्क में टिकट लगाए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। उन्होंने रविवार को इसे वापस लेने की मांग करने के साथ फ्लोरीकल्चर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे राधे शर्मा ने कहा कि कई स्थानीय लोग आसपास के गांव से सुबह व शाम को सैर करने के लिए पार्क में आते हैं। अब 30 रुपये की टिकट लगाए जाने पर संबंधित विभाग के कर्मी लोगों को पार्क में जाने देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि क्षेत्र के स्थानीय लोगों से सुबह व शाम को सैर करने के लिए जाने पर किसी प्रकार का शुल्क न लिया जाए। मोहन लाल ने कहा कि सरकार की और सीनियर सिटीजन से रेल और बस के किराए में रियायत मिलती है। पार्क में सैर पर जाने के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार को कोई भी फैसला करने से पहले लोगों का ध्यान रखना चाहिए, पर ऐसा नहीं किया गया। ओपी खजूरिया का कहना है कि अगर शुल्क लगाना जरूरी ही है तो कम से कम स्थानीय लोगों को एक माह का पास बनाकर देना चाहिए, जिसकी कीमत काफी कम हो। उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेट मनमानी करने में लगे हैं, जिससे देश के लोगों की बेहतरी नहीं हो सकती। सबसे पहले लोगों की बात सुनी जानी चाहिए, ताकि लोगों पर इस महंगाई पर बोझ न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।