फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

डोगरा फ्रंट कार्यकर्ताओं ने बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद फसल के मुआवजे की मांग पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
गांव जिन्दड़ मेहलू में प्रदर्शन करते हुए अशोक गुप्ता व अन्य किसान - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। उपजिले के विभिन्न गांवों में हुई भारी बारिश और ओले से धान की फसल को हुए नुकसान के मुआवजे को लेकर डोगरा फ्रंट एवं शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने फ्रंट प्रमुख अशोक गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। अशोक गुप्ता ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व जिला जम्मू के जिंदड मेहलू व अन्य स्थानों पर खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

अशोक गुप्ता ने कहा कि किसान को अन्नदाता इसलिए कहा जाता है, क्योंकि वह अपनी मेहनत के बल पर देश के नागरिकों के लिए अनाज पैदा करते हैं। बीते दिनों बे-मौसम बारिश और ओले से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। धान की फसल करीब 90 प्रतिशत तक खराब हो गई है। ऐसे में जिला प्रशासन को चाहिए कि प्रभावित किसानों तक पहुंचकर खराब फसल का आकलन करना चाहिए तथा उन्हें सरकार की तरफ से तत्काल उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन में सुभाष चंद्र, अजीत सिंह, गारा राम मोटन, काला राम मांडी, परशुराम, सरदार प्रीतम सिंह, शामो देवी, पुष्पा देवी, सुदेश कुमार, सोहन लाल, रूप लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed