{"_id":"60ba77298ebc3e34f9036af7","slug":"agitaion-rspura-news-jmu236649172","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ कर दिया धरना
विज्ञापन
बलटाह शमशान घाट पर कब्जा हटाने के लिए कस्बे के गणमान्य लोगों ने तहसील कार्यालय में मुख्य गेट तहसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। श्मशान घाट की जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए वीरवार को बिश्नाह तहसील प्रशासन की तरफ से निशानदेही को लेकर कस्बा वासियों ने तहसीलदार से मिलने का प्रयास किया। तहसीलदार ने जब समय नहीं दिया तो लोगों ने तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। साथ ही वहीं धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन से जब घंटों बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं हटे व मसला नहीं सुलझा तो प्रदर्शनकारियों ने दबाब डाला तब जाकर प्रदर्शन हटाया।
धरने की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान मोर्चा के राज्य उपप्रधान सतीश भारती, प्रेमपाल शर्मा ने की। नगर पालिका अध्यक्ष राजन शर्मा ने बताया कि उन्होंने कई बार तहसील प्रशासन को लिखा है कि बिश्नाह श्मशान घाट की जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। उसको छुड़ाने के लिए कोई नोटिफिकेशन निकाला जाए, लेकिन तहसील प्रशासन कब्जा करने वाले व्यक्ति की मिलीभगत के चलते इस बात को टाल रहा है। जिस वजह से कस्बा वासियों में रोष है। शमशानघाट की जगह को कब्जा मुक्त कराने के बजाय तहसील प्रशासन बार-बार इसमें नई नई अड़चने डालकर हर बार इस कार्य को नजरअंदाज करते जा रहे हैं, जिससे कस्बावासी गुस्से में हैं। उन्हें डर है कहीं कस्बावासी खुद ऐसा कार्य न करें, जिस वजह से कस्बे में कोई विवाद हो। उसी बात को करने के लिए हम तहसील कार्यालय बिश्नाह में आए हैं, लेकिन तहसीलदार कार्यालय को छोड़ रफूचक्कर हो गए। हम तब तक यहां से नहीं उठेंगे जब तक कोई हमसे बात करने नहीं आता या कोई फैसला नहीं मिलता।
इस मौके पर लोगों ने एसडीएम साउथ अभिषेक अबरोल, तहसीलदार सोहनलाल राणा के खिलाफ नारे लगा कर रोष प्रकट किया। वहीं घंटों के प्रदर्शन के दबाव के बाद तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों से बात की, और लिखित में दिया कि श्मशान घाट की 6 मरले जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए नगर पालिका कार्यकारी अधिकारी अजय सांगड़ा ने जो सुरक्षा की मांग की है तहसीलदार ने अनुमति दे दी है। एक-दो दिन में कब्जा मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
---
10 मरले जमीन पर किया गया गया है कब्जा
बिश्नाह। कस्बे के कुंडेश्वर श्मशान घाट के पहले वलटाह श्मशान भूमि की 10 मरले जमीन पर कब्जा किया गया है। यह बात म्यूनिसिपल कमेटी चेयरमैन राजन शर्मा ने बताई। उन्होंने कहा कि इस भूमि पर कब्जे को लेकर राजस्व विभाग को जानकारी दी। तहसीलदार ने 6 सदस्यीय टीम जांच के लिए बनाई, जिसने अपने पाया कि श्मशान घाट की भूमि पर तिलक राज द्वारा कब्जा किया गया है। आज जांच में विभाग द्वारा 4 मरले ही बताई जा रही है। हम फिर से इस जांच को उठाएंगे और अगर 10 मरले जमीन पाई गई तो 10 मरले से ही कब्जा हटवाया जाएगा। संवाद