{"_id":"60a9517a8ebc3e1380559208","slug":"agitaion-rspura-news-jmu2357915184","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर राशन ना देने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर राशन ना देने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती पंचायत बासपुर गांव चोगा के ग्रामीणों ने शनिवार को राशन डीलर के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए विभाग से राशन डीलर को बदलने की मांग की। सरपंच सुखदेव सिंह के नेतृत्व में गांव के ग्रामीणों ने खाद्य आपूर्ति विभाग सहित राशन डीलर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि डीलर राशन समय पर नहीं देता।
सरपंच ने कहा कि उनकी पंचायत को राशन डीलर भीखम सिंह राशन देता है। करीब आठ साल पहले सरकारी राशन की कालाबाजारी करते हुए पुलिस ने उसको पकड़ा था और उसकी डीलरशीप निलंबित कर दी गई थी। अभी दो माह पूर्व ही उसको विभाग ने फिर से डीलरशिप दी है, लेकिन लोगों को वो फिर से राशन नहीं दे रहा है। सरपंच सिंह ने कहा कि विभाग ने इसको राशन की आपूर्ति दोबारा नहीं देनी चाहिए। गांव के लोग इस डीलर से राशन नहीं लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी ग्रामीण चाहते हैं कि राशन या तो सरकारी राशन डीलर उनको दे या फिर जिस राशन डीलर के साथ उनके गांव को जोड़ा गया, उसके साथ ही रखा जाए।
विभाग निदेशक को भी अवगत कराया, लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत के लोग इसके खिलाफ हैं और वो कभी इसको सहन नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांग पर ध्यान न दिया गया तो पूरी पंचायत इसके विरोध में धरना देगी। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। प्रदर्शन में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।