फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

कस्वे में कांग्रेस द्वारा महगाई को लेकर किया विरोध- प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
कस्वे के दलजीत चौक में महगाई को लेकर कांग्रेस वलाक प्रधान शाम मेहरा सहित कांग्रेस के लोग विरोध- प? - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। पेट्रोल, डीजल के दाम में बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और मांग की कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतें वापस ली जाएं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान शाम मेहरा के नेतृत्व में सोमवार को दलजीत चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया व दलजीत चौक पर धरना भी दिया। शाम लाल मेहरा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही। इसके कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ते तेल में की बढ़ोतरी के फैसले का विरोध किया है। शाम मेहरा ने कहा कि पेट्रोल के कच्चे तेल की कीमत 29.34 रुपये, जिस पर 52.90 रुपये यानी डेढ़ गुना ज्यादा टैक्स सरकार वसूल रही है। इसी तरह डीजल के कच्चे तेल की कीमत 30.50 रुपये हैं और टैक्स 43.10 रुपये वसूला जा रहा है। इस वर्ष 19 बार तेल की कीमत बढ़ोतरी की गई। उन्होंने ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई ने लोगों का जीना हराम कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में कांग्रेस नेता अशोक कुमार, सरदार जवाहर सिंह, जसमीत सिंह सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed