फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

गांव कुत्तम निजाम विकास नही होने पर विरोध- प्रदर्शन किया

विज्ञापन
agitaion
गांव कुतमनिजाम के ग्रामीण विकास कार्य नही होने पर विरोध- प्रदर्शन करते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। ब्लॉक के गांव कुत्तम निजाम विकास के मामले में अनदेखी हो रही है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव की मुख्य मार्ग सहित गांव की गलियां व नालियों का निर्माण नहीं हो पाने पर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गांव वासियों ने कहा कि वर्षों से उनके गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ। इसके कारण आज भी ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क की बात करें तो वो दो दशक से खस्ताहाल है। इससे गुजरना मुश्किल हो रहा है। कई हादसे हो चुके हैं। काफी गांववासी गिरकर घायल हो चुके हैं। यही नहीं गांव के अंदर की हालत इससे भी खराब है। गांव के अंदर कोई भी गली पक्की नहीं की गई। बारिश के दिनों में पूरा गांव तालाब बना होता है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान हर पार्टी का नेता जहां विकास का वादा तो करता है लेकिन चुनाव जीतने के बाद मुड़कर नहीं देखते।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की इतनी खस्ताहाल है कि कोई भी रिश्तेदार उनके गांव नहीं आता है। गांव चारों ओर से खस्ताहाल है। रमेश लाल, अजीत राज, मोहन लाल आदि ने कहा कि गांव में विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके कारण गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर अब भी उनके गांव के विकास की ओर ध्यान न दिया गया तो आने वाले समय में वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इसके लिए आरएस पुरा प्रशासन व सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed