{"_id":"601af6028ebc3e74a42af639","slug":"agitaion-jammu-news-jmu2283422195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों को नहीं मिल रहा समय पर वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों को नहीं मिल रहा समय पर वेतन
विज्ञापन
जिला विकास परिषद के सदस्य भूषण बराल को ज्ञापन देते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। डीडीसी सदस्य भूषण बराल बुधवार को जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की तरफ से आयोजित बैठक में शामिल हुए। इसमें जल कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रदीप कुमार शर्मा ने समस्याओं से अवगत कराया। प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि हम अस्थायी कर्मचारियों को कई माह से वेतन नहीं मिला है। जो मिला भी, वह पूरे माह का नहीं केवल 24 दिन का। इस तरह से हमें परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।
कर्मचारियों ने कहा कि हमें वेतन हर माह दिया जाए। हमारी सरकार से प्रार्थना है कि हमें स्थायी किया जाए। कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के बाद भूषण बराल ने आश्वासन दिया कि आपकी समस्या को हल कराने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। कर्मचारी यूनियन ने भूषण बराल को ज्ञापन भी सौंपा।
बैठक में भाजपा पंच नारायण बाबा, गोविंद, दर्शन सिंह, धनी राम, नीरज, जनक राज, सतपाल, राज कुमार, भुपिंद्र, बाल कृष्ण, सुनील कुमार, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।