फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

कृषि बिल के खिलाफ किसान उतरे सड़क पर

विज्ञापन
agitaion
एसडीएम को ज्ञापन पत्र देते हुए
आरएस पुरा। कृषि बिलों के खिलाफ सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में सोमवार को जम्मू-कश्मीर किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया। कस्बे में जोरदार तरीके के साथ प्रदर्शन कर मांगों का ज्ञापन एसडीएम रामलाल शर्मा को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता व जम्मू-कश्मीर किसान यूनियन बैंनर तले प्रधान चौधरी मोहन सिंह ने कियाञ
विज्ञापन

चौधरी मोहन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए जो तीन बिल पास किए हैं उन्हें जल्द से जल्द रद्द किया जाए। क्योंकि यह किसानों के हित में नहीं है। इसका सीधा लाभ सरकार ने उद्योगपतियों को पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश का किसान 40 दिन से जबरदस्त ठंड के बीच सड़कों पर है, लेकिन इसके बावजूद सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अपने इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में किसानों का आंदोलन और भी तेज किया जाएगा। चौधरी ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों के साथ-साथ हर वर्ग को नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अंबानी और अदानी की कठपुतली बन गई है। ज्ञापन के माध्यम से गृहमंत्री से अपील की गई है कि जल्द इन काले कानूनों को वापस लें।
विज्ञापन

प्रदर्शन में सरदार भूपेंद्र सिंह, चमेल सिंह, कैप्टन रूपलाल, सुदेश सिंह, सुखदेव सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह तथा मोहनलाल सहित काफी संख्या में किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed