फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

बजरी और पत्थर उठाने का लोगों ने किया विरोध

विज्ञापन
agitaion
बाड़ी ब्राह्मणा। ब्लॉक पुरमंडल की पंचायत कटवालता में वीरवार को स्थानीय लोगों ने बजरी उठाने आए ट्रैक्टर संचालकों का विरोध किया और उन्हें भगा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कटवालता पंचायत की वार्ड-8 सामा तलाव गांव से एक नाला बहता है। इसके दोनों ओर लोगों के घर हैं। इसके बावजूद तहसील प्रशासन ने वहां से बजरी और पत्थर उठाने का आदेश दे दिया है। क्योंकि पुरमंडल में सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। जोकि पुरमंडल के ऐतिहासिक शिव मंदिर तक बनाया जाएगा, जिसको बनाने के लिए बजरी और पत्थर सामा तलाव से बहती हुई खड्ड से उठाया जा रहा है, लेकिन जैसे ही वीरवार को बजरी और पत्थर उठाने के लिए ट्रैक्टर चालक पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। उनको मौके से भगा दिया। खड्ड से पत्थर और बजरी उठाने के लिए 8 ट्रैक्टर और एक जेसीबी आई थी। जैसे ही इसकी सूचना बाड़ी ब्राह्मणा के तहसीलदार केसर मलिक को मिली तो वह टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की, लेकिन लोगों का कहना था कि खंड के दोनों ओर हमारे घर हैं। अगर यहां से बजरी और पत्थर उठाया गया तो आने वाले दिनों में हमारे घर ढह सकते हैं। क्योंकि बजरी और पत्थर उठाने से नाले की रोकथाम खत्म हो जाएगी और नाले का रुख हमारे घरों की तरफ मुड़ जाएगा। तहसीलदार ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य के लिए पत्थर और बजरी इसी खंड से उठाई जाएगी अगर इसके ऊपर किसी ने कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

------
सरकारी आदेश के अनुसार पौराणिक ऐतिहासिक शिव मंदिर पुरमंडल के लिए सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए बजरी और पत्थर की जरूरत है। उसको उठाया जा रहा है, लोगों ने इसका विरोध किया है, लेकिन उनको समझा दिया गया है। वह मान गए और न ही उनके घरों को आने वाले दिनों में कोई नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

-केसर मलिक, तहसीलदार, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed