फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

भारत बंद की कॉल पर दिखा मिलाजुला असर

विज्ञापन
agitaion
परगवाल के बाजार में खुली दुकानें।
बाड़ी ब्राह्मण। किसान आंदोलन के तहत भारत बंद की कॉल का मिला-जुला असर बाड़ी ब्राह्मण में देखने को मिला। वैसे तो बाजार खुले रहे, लेकिन यात्री वाहन थोड़े प्रभावित रहे। मंगलवार सुबह बाजारों में रोजाना की तरह रौनक देखने को मिली, लेकिन यात्री वाहन सड़कों पर कम ही देखने को मिले। ज्यादातर यात्री वाहन सुबह ही चलते दिखे, लेकिन उसके बाद दिन भर इक्का-दुक्का वाहन देखने को मिले। संवाद
विज्ञापन

-------------
बिश्नाह में भारत बंद का नहीं दिखा असर
बिश्नाह। कस्बे में किसानों के भारत बंद के ऐलान का असर नहीं दिखा। रोजमर्रा की तरह दुकानें खुलीं। निजी वाहन और यात्री वाहन पहले की तरह चले। क्षेत्र में कहीं भी किसानों द्वारा कोई प्रदर्शन नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन

-------------------
परगवाल में नहीं दिखा भारत बंद का असर
परगवाल। कृषि बिल के विरोध में मंगलवार को किसानों के भारत बंद का असर सीमा क्षेत्र परगवाल में देखने को नहीं मिला। यहां रोज की तरह बाजार खुले और लोग खरीदारी करते दिखे। हालांकि ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने यात्री वाहन सड़क पर नहीं चलाने का फैसला किया था। इस कारण लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में परेशानी उठाना पड़ी। अधिकतर लोग निजी वाहनों से अपनी मंजिल की ओर जाते दिखे। सरकारी कार्यालयों में भी रोज की तरह काम हुए। कुल मिलाकर तहसील परगवाल में भारत बंद का खास असर देखने को नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
किसानों के समर्थन में क्षेत्र में नहीं चलीं बसें
ज्यौड़ियां। किसानों के आंदोलन के समर्थन में भारत बंद के चलते मंगलवार को खौड़ और ज्यौड़ियां में भी बसें और मिनीबसें नहीं चलीं। हालांकि क्षेत्र में इक्का-दुक्का दुकानें खुली रहीं। बसें और मिनी बसें नहीं चलने से क्षेत्र के लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हम किसानों की मांगों का समर्थन करते हैं। संवाद
----------------
किसानों के भारत बंद का नहीं दिखा असर
सांबा। देश भर में किसानों की ओर से मंगलवार को भारत बंद के आह्वान का बंद में आंशिक असर देखने को मिला। सभी कोराबारी संस्थान खुले रहे। संपर्क मार्गों पर यात्री वाहनों की आवाजाही जारी रही। दुकानें भी खुली रहीं। जम्मू-पठानकोट मार्ग पर चलने वाली यात्री बसें कुछ घंटे नदारद रहीं। उधर बाडियां में सिख संगठनों ने किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। संवाद

--------------
विजयपुर में पहले की तरह चलता रहा जनजीवन
विजयपुर। क्षेत्र में भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा। केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ 12 दिन से किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने जनता से अपील की थी कि मंगलवार को भारत बंद को समर्थन दें, लेकिन विजयपुर क्षेत्र में किसी ने भी इसका समर्थन नहीं किया और क्षेत्र का बाजार खुला रहा। पहले की तरह जनजीवन चलता रहा। क्षेत्र के रवि कुमार, शिव कुमार, पंकज सिंह, दीपक कुमार आदि गणमान्य लोगों ने बताया कि पहले ही कोरोना महामारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जनता परेशान हो गई है। ऊपर से किसानों द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया। इसका हमने समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो अभी तक बिल पास किया है। बहुत सोच समझ कर पास किया है। हर वर्ग को ध्यान में रख कर बिल पास किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed