फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

आरएस पुरा के किसानों के भारत बंद का समर्थन

विज्ञापन
agitaion
किसान आंदोलन के समर्थन में बाइक रैली निकालते युवा।
आरएस पुरा। कृषि बिल को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमा पर आंदोलन रहे किसानों के बंद के आह्वान पर मंगलवार को आरएस पुरा के किसानों ने भारत बंद का समर्थन किया। हालांकि कस्बा पूर्ण रूप से खुला रहा, जबकि लिंक रोड सिंबल का बाजार और मीरां साहिब कस्बा पूर्ण रूप से बंद रहा।
विज्ञापन

आरएस पुरा में किसानों ने शांतिपूर्वक शहीद देवेंद्र सिंह चौक से मुख्य बस स्टैंड तक केंद्र सरकार विरोधी नारे, काले कानून को वापस लो, किसान एकता जिंदाबाद की तख्तियां लेकर रैली निकाली। इस दौरान युवा किसान जसमीत रैना ने कहा कि किसानों के भारत बंद का समर्थन उपजिला आरएस पुरा सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों भी कर रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार को हर हाल में तीनों कृषि कानून रद्द करने होंगे। इन कानून के खिलाफ देश का अन्नदाता सड़कों पर है। इसलिए केंद्र की मोदी सरकार को इन विधेयकों को वापस लेना चाहिए। नहीं तो किसान बरबाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा के सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों की हालत भी अच्छी नहीं है। यहां का किसान सरकार विरोधी नीतियों के साथ पाकिस्तान की तरफ से आए दिन होने वाली गोलाबारी से प्रभावित रहता है। इसलिए वह भी तीनों बिलों का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

अजय कुमार ने कहा कि आरएस पुरा क्षेत्र की बासमती देश विदेश में मशहूर है। बासमती धान लगा पाने पर उचित क्यों दाम न मिलने से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जितना किसान फसल की बिजाई करने में खर्च करते हैं, उससे भी कम दाम उन्हें उनकी फसलों के मिलते हैं। कई बार तो सीमावर्ती किसानों को मौसम की मार झेलने के बाद भी सरकार ने अब तक किसानों को मुआवजा नहीं उपलब्ध करवाया है। इसलिए सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्यों की गारंटी करें और तीनों किसान विरोधी कृषि बिलों को जल्द से जल्द रद्द करें। अन्यथा आरएस पुरा क्षेत्र के किसान भी सड़कों पर आने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में मलकीत सिंह, विक्रांत कुमार, कुलदीप राज, हर दर्शन सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।
वहीं मीरां साहिब में भी किसानों की मांग को लेकर किसानों ने सिंबल के लिंक रोड पर सड़क मार्ग बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लिंक रोड सिंबल का बाजार बंद रहने के साथ मीरां साहिब कस्बा भी पूर्ण रुप से बंद रहा। बाद में किसानों के समर्थन में रैली की निकालकर किसान जम्मू की ओर रवाना हुए। इस दौरान काफी बड़ी संख्या में प्रशासन की ओर से सिबंल के लिंक रोड बाजार में पुलिस को तैनात किया गया था। सड़क मार्ग बंद होने पर यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों के बंद के आह्वान के चलते दिनभर ट्रांसपोर्ट सेवा भी ठप रही। कई लोग अपने निजी वाहनों पर आते जाते दिखे और कई लोग लोगों से लिफ्ट मांगते हुए नजर आए। हालांकि दिनभर जम्मू कश्मीर परिवहन कि की बसें जरूर सड़कों पर दौड़ती हुई दिखीं।

-------------
शिव सेना ने किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के नए बस अड्डा पर शिव सेना बाला साहब ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व जिला प्रमुख नीलम सिंह संबयाल ने किया। प्रदर्शनकारियों ने किसान बिल को शीघ्र वापस लिए जाने की मांग की। उन्होंने हुए कहा कि कृषि बिलों को जल्द से जल्द वापस लिया जाए। सरकार अगर कोई भी बिल बनाती है तो लोगों को हितों के लिए बनाती है। अगर किसानों को इस बिल से नुकसान है तो सरकार को उक्त बिल को वापस ले लेना चाहिए। अगर सरकार ने बिल पास की मांग को नही माना, तो शिव सेना चुप नहीं बैठेगी। प्रदर्शन में उप प्रधान अरुण संबयाल, सलाहकार कमल भट्टी व विजय मन्याल, सोम दत्त, महेश्वर, जानू शर्मा व शुभम गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed