फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

बीएसएफ की कैंटीन से सामान न मिलने पर पूर्व-अर्द्ध सैनिक बल ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
आरएस पुरा में सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने कैंटीन से सामन न मिलने के विरोध में प्रदर्?
आरएस पुरा। सीमा सुरक्षा बल कैंटीन से सेवानिवृत्त अर्द्ध सैनिक बल के जवानों को सामान न मिलने से नाराज जवानों ने ऑल जम्मू कश्मीर एक्स सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले वीरवार को कैंटीन एनसीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरएसपुरा-सुचेतगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित बीएसएफ की 42वीं वाहिनी के मुख्यालय के समक्ष सेवानिवृत्त अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने नारेबाजी की। विरोध जताने वालों में आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एसएसबी, सीआईए के पूर्व जवान शामिल रहे। इस दौरान आरएस पुरा-सुचेतगढ़ मुख्य मार्ग को काफी देर तक बंद रखा। रोष जता रहे एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव दर्शन कुमार और सेवानिवृत्त जवानों ने आरोप लगाया कि उनको बीएसएप की कैंटीन से सामान नहीं दिया जा रहा है। कई-कई घंटों तक उनको इंतजार कराया जाता है। कुछ समय से कैंटीन में आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एसएसबी, सीआईएसीएफ के पूर्व जवानों को सामान नहीं दिया जा रहा है। हालांकि बाकी स्थानों पर सामान सभी को दिया जा रहा है। इसके कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनको इंसाफ चाहिए। रोष जताने के बाद उनको उक्त वाहिनी की ओर से सामान देने को राजी हो गए। इसके बाद रोष को समाप्त किया। प्रदर्शन में मोहिंद्र सिंह, शमशेर सिंह, प्रीतम सिंह, यशपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed