{"_id":"5f80c0a48ebc3e9b8c5d6e18","slug":"agitaion-jammu-news-jmu220439157","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल के खिलाफ धरने पर बैठे शिक्षक और स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल के खिलाफ धरने पर बैठे शिक्षक और स्टाफ
विज्ञापन
अखनूर में प्रिंसिपल के खिलाफ शिक्षक और स्टाफ प्रदर्शन करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे के डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ शिक्षक और स्टाफ ने शुक्रवार को धरना देकर प्रदर्शन किया। मांग की कि प्रिंसिपल की नियुक्ति रद्द की जाए। घरने पर बैठे एक शिक्षक की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। वहीं मौके पर तहसीलदार सुरेंद्र सिंह और थाना प्रभारी रवि सिंह की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने भी धरने पर बैठे शिक्षकों से बात की। मामले की जांच करके स्कूल की ब्रांच को सील कर दिया।
शुक्रवार को डीएवी स्कूल ब्रांच अखनूर की नए प्रिंसिपल सतीश शर्मा की नियुक्ति पर शिक्षक और स्टाफ के सदस्य मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। इसमे महिला शिक्षक भी शामिल रहीं। नए प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि प्रिंसिपल सतीश शर्मा की नियुक्ति रद्द की जाए। वहीं शिक्षकों ने भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी। धरने पर बैठे शिक्षक राकेश गुप्ता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया।
प्रदर्शनकारी शिक्षक राकेश गुप्ता, रचना, सुनिता देवी, जनक राज ने कहा कि नवनियुक्त प्रिंसिपल 2013 मे भी स्कूल में प्रिंसिपल पद पर तैनात थीं। तानाशाही के रवैया अपना कर शिक्षकों और स्टाफ कर्मचारियों को तंग किया जाता रहा है। कई शिक्षकों को स्कूल से निकाल भी दिया। ऐसे में शिक्षक और स्टाफ कर्मचारी उनकी अगुवाई में कार्य पर सहमति नहीं है। उन्होंने बताया कि डीएवी स्कूल प्रबंधक कमेटी को चाहिए नए प्रिंसिपल की तैनाती के आदेश तुरंत वापस लिया जाएं। जबकि दूसरे किसी प्रिंसिपल की तैनाती का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आदेश को रद्द नहीं किया गया तो भूख हड़ताल पर बैठने से पीछे नहीं हटेंगे।