फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

टोल प्लाजा को लेकर मेटाडोर यूनियन का प्रदर्शन आज

विज्ञापन
agitaion
विजयपुर। मेटाडोर यूनियन के प्रधान रघुवीर सिंह बागल ने वीरवार को राया में बैठक की। कहा कि शुक्रवार को सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एक तरफ जिला प्रशासन कह रहा है कि सांबा वालों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। दूसरी तरफ जब मेटाडोर लेकर जाते हैं तो टैक्स वसूल किया जाता है। जब वापस आते हैं तब भी टैक्स लिया जाता है।
विज्ञापन

इस संबंध में मेटाडोर मालिकों ने जिला प्रशासन से भी कई बार कहा, लेकिन मात्र आश्वासन ही मिल रहा है। इस कारण हम लोग काफी परेशान हैं। क्योंकि जब हम मेटाडोर चलाते हैं तो हम लोगों को टैक्स देना पड़ता है। टोल प्लाजा के कारण पांच माह से मेटाडोर घरों में खड़ी है। इस कारण हम लोगों को इस समय रोजी-रोटी के लाले पड़े हैं। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, उपायुक्त से मांग की कि अगर धरना प्रदर्शन करने के बाद भी हमारी समस्या हल नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर मेटाडोर के मालिक, चालक, सहचालक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed