फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
agitaion
मीरा साहिब में युवक की मौत पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी।
मीरा साहिब। गांव फिंदड़ के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। युवक के मौत के विरोध में वीरवार को परिजनों ने सड़क मार्ग बंद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस मामले में एक लड़की शामिल है। उसी के उकसाने पर युवक ने ऐसा कदम उठाया है। परिजनों ने लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। युवक की पहचान प्रभजोत सिंह (27) के रूप में हुई।
विज्ञापन

युवक प्रभजोत की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर आरएस पूरा-जम्मू सड़क मार्ग बंद कर आ गए और सड़क जाम कर दी। उन्होंने कई घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि एक युवती के उकसाने पर प्रभजोत ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर जान गवाई है। वे युवती के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहेे थे। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उसके बाद मार्ग खोल दिया गया।
विज्ञापन

मीरां साहिब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के मोबाइल के आधार पर कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों का पता लगाया जो उसके संपर्क में थे। पुलिस ने एफआईआर 184 /2020 धारा 304, 306 आईपीसी के अंतर्गत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को प्रभजोत सिंह को कोई जहरीला पदार्थ खाने पर उपचार के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान वीरवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक युवती उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed