फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

ट्रांसफर बार-बार जलने पर सीमावर्ती ग्रामीण उतरे सड़क पर

विज्ञापन
agitaion
बिजली को ट्रांसफर बार-बार जल जाने पर सीमांत ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
आरएस पुरा। गांव बेरा के सीमावर्ती ग्रामीणों ने बार-बार बिजली का ट्रांसफार्मर जल जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। सीमावर्ती गांव बेरा के लोगों ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार तरीके के साथ प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द उनकी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आने वाले दिनों में भी विरोध प्रदर्शन करेंगक।
विज्ञापन

इस अवसर पर गांव की पूर्व नायब सरपंच विजय चिब, मंगा राम तथा गांव के अन्य लोगों ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा गांव में लगाया जा रहा बिजली ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाने के कारण गर्मी के मौसम में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन बावजूद इसके विभाग द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। गांव के लोगों ने मांग करते हुए कहा कि जहां पर उच्च क्षमता वाले बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने चाहिए ताकि लोगों को बिजली समस्या से राहत मिल सकें। पूर्व सरपंच ने कहा कि बार-बार ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण किसानों की फसल को भी पानी नहीं मिल पा रहा है और उनकी फसल सूखती जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे जिसके लिए बिजली विभाग व प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed