फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

वकीलों ने एसडीपीओ के खिलाफ जताया रोष

विज्ञापन
agitaion
बार एसोसिएशन आरएस पुरा के बैनर तले वकील मुनिसिफ कोर्ट के बाहर प्रदर्शन करते हुए।
आरएस पुरा। बार एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को वकीलों ने मुंसिफ कोर्ट मुख्य गेट के समक्ष एसडीपीओ के खिलाफ रोष व्यक्त किया। बार एसोसिएशन के लोग मंगलवार को हुई उस घटना का विरोध जता रहे थे, जिसमें एसडीपीओ द्वारा कोर्ट के बाहर मुख्य सड़क किनारे वकील द्वारा पार्क किए गए वाहन की हवा निकाल दी गई थी। बार एसोसिएशन प्रधान सरदार परमजीत सिहं के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान यंग लायर एसोसिएशन जम्मू प्रधान नितिन बख्शी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन प्रधान सरदार परमजीत सिंह सहित अन्य बार सदस्यों ने मंगलवार को बार एसोसिएशन के वकील के वाहन के टायर की हवा निकालने की घटना को कानून व ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी कानून व ट्रैफिक नियमों में नहीं लिखा गया है कि वाहन के टायर की हवा निकाली जाए। उन्होंने कहा कि एसडीपीओ को अगर कार्रवाई करनी थी तो वो वाहन का चलान काटते या फिर उसको ट्रैफिक नियमों के तहत सीज करते। यंग लायर एसोसिएशन प्रधान नितिन बख्शी ने कहा कि यह सरासर गलत कार्रवाई है। इसको सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन मांग करती है कि एसडीपीओ इस घटना के लिए उक्त वकील से माफी मांगे तथा भविष्य में ऐसी कोई कार्रवाई किसी के खिलाफ नहीं करेंगे, का आश्वासन दें। रोष की घटना के बारे में पुलिस को जानकारी मिली तो थाना प्रभारी आरएस पुरा जयपाल शर्मा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ के मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोष जता रहे बार एसोसिएशन सदस्यों से बातचीत की और उन्हें समझाया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed