फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

पीडब्ल्यूडी के अस्थायी कर्मचारियों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
agitaion
ज्यौड़ियां। प्रदेश भर के अस्थायी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए मंगलवार को खौड़ के बलदेव चौक पर पीडब्लूडी के अस्थायी कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार की तरफ से जो नई भर्ती की जा रही है उसमें अस्थायी कर्मचारियों का कोटा निर्धारित किया जाए। हम अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन हमें दस दस माह से वेतन नहीं मिल रहा है। हम अपना और परिवार का पालन-पोषण कैसे करें। हमें जल्द से जल्द मानदेय जारी किया जाए। वहीं पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने भी मांगों के समर्थन में खौड पीएचई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और स्थायी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार नई भर्ती करने जा रही है, लेकिन उससे पहले हम अस्थायी कर्मचारियों को सरकार स्थायी करे, क्योंकि हम लोग लंबे अर्से से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed