फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ओर राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया चीन के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
राजोरी में चीन के राष्ट्रपति के पुतले में आग लगाते प्रदर्शनकारी।
राजोरी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने रविवार को पांजा चौक में चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया। वहीं चीन निर्मित सामान जला कर चीन का बहिष्कार करने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता विवेक गुप्ता और राष्टीय बजरंग दल के प्रदेश मुख्य सचिव सुशील बजरंगी ने की। विवेक गुप्ता ने कहा कि लद्दाख की गलवां घाटी में चीन ने जिस प्रकार हमारे सैनिकों को धोखे से शहीद किया उसकी हम निंदा करते हैं। सभी अपील करते हैं कि चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करें। सुशील बजरंगी ने कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल देश के सभी नागरिकों से आह्वान करता है कि सभी चीन की कंपनियों और चीन का आर्थिक बहिष्कार करें। प्रदर्शन में भानू प्रताप, सौरभ बजरंगी, रजत शर्मा, संजय शर्मा, परवीन सिंघ, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed