फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

मेटाडोर यूनियन ने तीन घंटे बंद रखा राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
agitaion
सरोर टोल प्लाजा के विरोध में प्रदर्शन करते मेटाडोर यूनियन के सदस्य।
विजयपुर/ बाड़ी ब्राह्मणा। मेटाडोर यूनियन ने मंगलवार को सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान लगभग तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रखा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और टोल प्लाजा को तत्काल बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे के यूनियन के प्रधान रघुवीर सिंह बागल ने कहा कि मेटाडोर वालों से जबरन टैक्स लिया जा रहा है, हालांकि उपायुक्त रोहित खजुरिया के आश्वासन के बाद टैक्स लेना बंद कर दिया गया था। मंगलवार को फिर से टोल टैक्स लेना शुरू कर दिया गया, जिसका प्रदर्शन किया। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम चंद्र प्रकाश कोतवाल, एडीसी, एसएसपी के आश्वासन के बाद जाम को खोला गया। रघुवीर सिंह बागल ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को सुविधा देने में असमर्थ है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सरोर में जो टोल प्लाजा बनाया गया है, उसके तानाशाही से चलाया जा रहा है। टोल प्लाजा पर चालकों और आम जनता के साथ मारपीट की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि हम लोगों पर टोल टैक्स लगाया जा रहा है। हालांकि भाजपा के राज्य प्रधान रवींद्र रैना ने कहा था कि हम सरोर टोल टैक्स को उखाड़ फेंक देंगे, मगर अभी तक कुछ नहीं हुआ और श्रीनगर वालों को हर सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है। जम्मू के लोगों पर टैक्स लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर टोल प्लाजा को तत्काल बंद नहीं किया गया तो उसका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा, क्योंकि टोल प्लाजा से हर वर्ग परेशान हैं। इसलिए इसको जल्द से जल्द बंद किया जाए। इस दौरान मेटाडोर के मालिक, चालक, सहचालक, गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed