फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

प्रदर्शनकारियों ने दो घंटे जाम रखा हाईवे

विज्ञापन
agitaion
राजोरी में तबीयत बिगड़ने पर साथी कर्मचारी को अस्पताल ले जाते पीएचई कर्मी।
राजोरी। लंबित मांगों के समर्थन में काम छोड़ हड़ताल पर बैठे पीएचई विभाग के एक डेलीवेजर कर्मचारी की मौत से मंगलवार को तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों ने कर्मचारी का शव सड़क पर रखकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांच दिन से हड़ताल कर रहे पीएचई के डेलीवेजर कर्मचारियों में कोटधड़ा निवासी मोहम्मद शब्बीर भी हड़ताल कर अपनी मांगें मनवाने के लिए सरकार पर दबाव डाल रहे थे। सोमवार शाम को अचानक शब्बीर की सेहत बिगड़ गई। साथी कर्मचारियों ने उसे तत्काल जीएमसी राजोरी में भर्ती कराया। जीएमसी में उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार नहीं आया तो उसे मंगलवार सुबह जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गय। जम्मू जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अपने साथ कर्मचारी की मौत की खबर मिलते हड़ताल पर बैठे अन्य डेलीवेजर कर्मचारी भड़क गए और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतर आए और राजोरी-जम्मू हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच कर्मचारी का शव भी राजोरी पहुंचा तो प्रदर्शनकारी शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि सरकार की उपेक्षा के कारण उनके एक साथी की मौत हुई है, यदि सरकार समय पर उनकी मांगें मान लेती तो हड़ताल धरना प्रदर्शन नहीं होता और उनका साथी भी उनके साथ होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव को देखते हुए एसएचओ समीर जलानी व विभाग के एक जेई ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को समझाया और करीब दो घंटे बाद उन्होंने जाम खोला।
------
मृत कर्मचारी कुछ समय से बीमार चल रहा था। वह काफी समय से सही प्रकार से ड्यूटी नहीं कर पा रहा था और हड़ताल के दौरान धरने पर बैठा था।
-मुश्ताक चौधरी, एक्सईएन, पीएचई
----------------
सुंदरबनी में गहराया जल संकट
पीएचई के अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल पांचवें दिन भी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। पीएचई के अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही। इससे क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने स्थायी कर्मचारियों के साथ-साथ आईटीआई नीड बेस कर्मचारियों को पानी चलाने के निर्देश देकर अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल को बेअसर करने का प्रयास किया, लेकिन विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों के हड़ताल पर डटे रहने पंपपिंग स्टेशनों पर आईटीआई नीड बेस कर्मचारियों को मोटरें नहीं चलाने देने के कारण मंगलवार को भी पानी की सप्लाई नहीं हो पाई, जिससे सुंदरबनी शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल संकट गहरा गया है।
इस संबंध में सीपी कर्मचारी संघ के तहसील प्रधान प्रेम कुमार का कहना है कि वह लोग 20 वर्ष से विभाग में काम कर रहे हैं। सरकार ने आज तक उन्हें पक्का नहीं किया। जबकि सेना का जवान बीस वर्ष की नौकरी के बाद सेवानिवृत्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है कि पीएचई विभाग में कार्यरत साढे़ 22 हजार लोगों के परिवार बरबाद हो रहे हैं, लेकिन सरकार का अड़ियल रवैया अभी भी कायम है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं किया जाता तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज हो सकता है ।
कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत
पीएचई कर्मचारियों की काम छोड़ो हड़ताल जारी
पुंछ। पीएचई इंप्लाइज ज्वाइंट फेडरेशन के बैनर तले दिहाड़ीदार, नीडबेस, सीपी वर्कर्स और लैंड केस कर्मचारियों ने मांगों को लेकर मंगलवार को भी हड़ताल जारी रखी। इस दौरान उन्होंने जिले भर में पानी की सप्लाई ठप रखी। हालांकि इस दौरान जिला मुख्यालय के साथ कुछ क्षेत्रों में विभाग के अधिकारियों ने स्थायी कर्मचारियों के सहयोग से सप्लाई कराकर लोगों को राहत दिलाई। जिले के दूर दराज के इलाकों सहित कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई ठप रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। फेडरेशन के मकबूल हुसैन, संजय दत्ता, अभिषेक शर्मा, महमूद डार, जसविंदर सिंह, अजय कुमार आदि की अगुवाई में कृष्ण चंद्र पार्क में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। संवाद
फोटो
धरने पर बैठे कर्मचारी की हालत बिगड़ी
उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए कराया गया भर्ती
नौशेरा। मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे पीएचई के अस्थायी कर्मियों में से मंगलवार को एक कर्मचारी की हालत बिगड़ गई। उसे साथी कर्मचारियों ने उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इस बीच प्रदर्शनरियों ने कहा कि अगर कर्मचारी के साथ और अनहोनी हो गई तो इसकी जिम्मेदारी पीएचई के अधिकारियों को और सरकार की होगी।

मंगलवार को पीएचई यूनाइटेड फ्रंट इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदान अशोक कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र, चैन शर्मा, खालिक मिर्जा, राकेश कुमार, शाम लाल शर्मा आदि की मौजूदगी में पीएचई डिवीजन नौशेरा में पीएचई अस्थायी कर्मचारियों की मौजूदगी में धरना प्रदर्शन जारी रहा। इसी दौरान पीएचई मेकेनिकल के सीपी वर्कर्स मोहम्मद लतीफ पुत्र मीर हुसैन निवासी गरण की हालत बिगड़ गई। हड़ताल का समर्थन करने पहुंचे नीना शर्मा बीडीसी चेयरमैन ब्लाक सेरी व सुनील कुमार चौधरी सरपंच पंचायत भवानी-ए आदि ने सरकार से मांग की कर्मचारियों की की जायज मांगों को जल्द पूरा किया जा।
फोटोऱ् - पीएचई अस्थाई कर्मीचारी कर्मीचारी उपजिला अस्पताल नौशेरा मे उपचार करवाते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed