{"_id":"62926bbd552ed929c9363f37","slug":"agitaion-akhnoor-news-jmu2607676177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा मैदान में सामुदायिक हाल के निर्माण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा मैदान में सामुदायिक हाल के निर्माण का विरोध
विज्ञापन
अखनूर में दशहरा मैदान में सामुदाियक केंद्र िनमार्ण के िलए की गई खोदाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। चिनाब दरिया के हरि मंदिर घाट के दशहरा मैदान में म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से सामुदायिक हाल और तीन शौचालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर क्षेत्र के विभिन्न संगठन और स्थानीय लोग विरोध में आ गए हैं। लोगों ने निर्माण कार्य बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
चिनाब दरिया में हरि मंदिर घाट के दशहरा मैदान पर म्यूनिसिपल कमेटी 30 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक हाल और तीन शौचालय बनाने जा रही है। इसमें दशहरा मैदान की भूमि पर होने जा रहे निर्माण के खिलाफ लोग भड़क गए और विरोध में सामने आ गए हैं। उनका कहना है कि मैदान की भूमि को खत्म करने की साजिश रची जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि सामुदायिक हाल और तीन शौचालय निर्माण का आवंटित कार्य भुरटा मंडी में था, मगर इस दशहरा मैदान में शिफ्ट कर दिया गया है। इसकी मंशा संदिग्ध है। इस निर्माण से दशहरा मैदान का स्टेडियम खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
दुकानदार नरेंद्र नागपाल ने बताया कि म्यूनिसिपल कमेटी द्वारा मैदान पर सामुदायिक हाल और तीन शौचालय बनाना गलत है। इससे मैदान का आकार और भूमि कम हो जाएगी। इसमें हर वर्ष हजारों की संख्या में दशहरा पर्व और ऐतिहासिक दंगल देखने के लिए अन्य राज्यों से भी लोग आते हैं। म्यूनिसिपल कमेटी को निर्माण तुरंत ही रोक देना चाहिए और मैदान वर्तमान स्थिति ही रहने देना चाहिए।
------
दशहरा मैदान के एक साइड पर सामुदायिक हाल और तीन शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल आम जनता करेगी। दशहरा मैदान की भूमि से फर्क नहीं पड़ेगा।
-संजय सराफ, अध्यक्ष, म्यूनिसिपल कमेटी, अखनूर