{"_id":"621bbce222d99457cc23ef74","slug":"agitaion-akhnoor-news-jmu2547233184","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की नई दुकानें खोलने का महिलाओं ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की नई दुकानें खोलने का महिलाओं ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। आबकारी विभाग की तरफ से प्रदेश में 51 और जम्मू संभाग में शराब की 45 नई दुकानें खोले जाने पर क्षेत्र की महिलाओं ने रोष जताया है। उनका कहना है कि हम शराब की नई दुकानें खुलने नहीं देें।
महिलाओं का कहना है कि संभाग में पहले शराब की दुकानें कम हैं। जो अब नई दुकानें खोली जा रही हैं। बात करते हुए खौड़ निवासी महिला सुमन चौधरी ने कहा कि सरकार को शराब की नई दुकानें खोलने पर पाबंदी लगानी चाहिए। शराब की दुकानें खोलने का मतलब देश की युवा पीढ़ी को नशे की लत में धकेलना है। जबसे देश की कमान भाजपा ने संभाली है, तभी से ही युवाओं के भविष्य को संवारने की कम बिगाड़ने की नीतियां अधिक बनाई जा रही हैं।
चंचला देवी ने कहा कि आबकारी विभाग के इस फैसले को हम कामयाब नहीं होने देंगे। हम इसका पुरजोर विरोध करने के लिए तैयार हैं। हमें पता चला है कि प्रदेश में 51 नई दुकानें खोली जा रही हैं। पहले ही प्रदेश में 228 दुकानें हैं। इसमें 224 जम्मू में ही हैं। कश्मीर में सिर्फ चार दुकानें हैं। अब फिर जम्मू में 45 दुकानें खोलने का फैसला लिया है। क्या भाजपा ने मंदिरों के शहर जम्मू को शराब का गढ़ बनाने का प्रण ले लिया है।
विज्ञापन
नीलम देवी कैंप खौड़ निवासी ने बताया कि एक तरफ सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए बड़ी-बड़ी बातें कर रही है। दूसरी तरफ शराब की दुकानों वृद्धि कर युवाओं का जीवन अंधकारमय बनाने पर तुली है। समाज को खोखला बनाया जा रहा है।
;1द्धचंचला देवी
;2द्ध नीलाम देवी
;3द्ध सुमन चौधरी
फोटे
युवाओं को ड्रग्स से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। जियो पोता घाट पर टीम जम्मू की तरफ से रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को ड्रग्स से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्याम लाल शर्मा और पूर्व विधायक धर्मेंद्र राणा उपस्थित रहे। इस मौके पर डोगरी भाषा पुस्तक नाशे शा देश इस बचाना का विमोचन किया गया।
इस दौरान डोगरी कवियों ने कविताएं पढ़ कर नशे से होने वाले नुकसान से अवगत कराया। इनमें मुख्य कवि डॉ. अशोक खजूरिया, इंद्रजीत केसर, पवन वर्मा, रणधीर सिंह रायपुरिया, विजया ठाकुर और रोशन बराल शामिल थे। पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान नशीले पदार्थों को तस्करी करके और आतंकवाद को बढ़ावा देकर युवाओं को खराब करने के लिए तैयार है। प्रत्येक व्यक्ति को यह सुनिश्चित करने के लिए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास करना चाहिए कि उनके इलाकों में ऐसी कोई असामाजिक गतिविधियां न हों।
देवेंद्र सिंह राणा ने सरकारी एजेंसियों और गैर-सरकारी संगठनों के प्रयास के साथ-साथ युवाओं को बिना किसी शर्म या दुख के मुख्यधारा के जीवन में लाने के लिए अनुनय और प्रेरणा से दूर करने के प्रयास के साथ सामाजिक प्रतिक्रिया का आह्वान किया।
इस अवसर पर टीम जम्मू अध्यक्ष जोरावार सिंह, डीएसपी केडी भगत, डीडीसी सदस्य भूषण बराल, सरपंच शमशेर सिंह, सुरेंद्र सगार, सरपंच जगदीश शर्मा, मंगल बराल आदि मौजूद थे।
नशाखोरी व बढ़ती चोरी की वारदातों पर शिवसेना का प्रदर्शन
अरनिया। क्षेत्र में नशाखोरी व बढ़ी चोरी की वारदातों को लेकर रविवार को शिवसेना हिंदुस्तान के प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी व अरनिया प्रधान बलवीर कुमार के नेतृत्व में त्रेवा मोड़ पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। गणेश चौधरी ने कहा कि अरनिया में नशाखोरी जोरों पर चल रही है। यहां चिट्टा के लिए नशेड़ी चोरियां कर रहे हैं।
यह लोग गाड़ियां, टायर व बैटरियां चोरी करते हैं। हम उपराज्यपाल से मांग करते हैं कि इस ओर ध्यान दिया जाए ताकि युवा पीढ़ी को बचाया जा सके। प्रदर्शन में बाबा राम, अशोक कुमार, रितेश कुमार, सुनील कुमार, भूषण कुमार, सोनू कुमार व संजीव कुमार शामिल रहे। संवाद