फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

धार्मिक स्थल की भूमि पर बना विवाद सुलझाने एसडीएम पहुंचे मौके पर

विज्ञापन
agitaion
अखनूर। राम तलाई मोहल्ले में राम मंदिर की भूमि को लेकर बने विवाद पर लोगों के आक्रोश पर एसडीएम चांद किशोर शर्मा और तहसीलदार सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने मंगलवार को मंदिर भूमि का जायजा लिया। उनके साथ पुलिस भी थी। मंदिर कमेटी के सदस्यों और लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

सनद रहे कई माह से मंदिर की भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद बना हुआ है। सोमवार को भी राजस्व टीम की तरफ से भूमि की निशानदेही करने पर लोगों में रोष व्याप्त हो गया। कस्बे में रैली निकाली कर राजस्व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मंदिर कमेटी उपप्रधान विजय वर्मा के नेतृत्व में सदस्यों और लोगों ने मंदिर की भूमि के लिए अपना-अपना पक्ष रखा। प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। विजय वर्मा ने एसडीएम और तहसीलदार को बताया कि सैकड़ों वर्ष से मंदिर यहां है। मगर कुछ लोग यहां की भूमि पर कब्जा करने की फिराक में हैं। भूमि और तालाब मंदिर के अधीन है। मगर दस्तावेज की हेराफेरी से कुछ लोग भूमि पर कब्जा करने पर हर बार नया विवाद खड़ा कर देते हैं। उन्होंने बताया कि तीन बार न्यायालय से मंदिर के पक्ष में फैसला भी आया है। लोगों ने प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष जांच करने का अनुरोध किया। एसडीएम चांद किशोर शर्मा ने मंदिर कमेटी के सदस्यों और लोगों को आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच निष्पक्ष की जाएगी, दस्तावेज की जांच के बाद जिसका अधिकार बनेेगा उसी को जमीन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed